होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IWPC: चुनाव की बजी रणभेरी, मैदान में इन्होंने ठोंकी ताल
IWPC: चुनाव की बजी रणभेरी, मैदान में इन्होंने ठोंकी ताल
यहां प्रेजिडेंट-1, वाइस प्रेजिडेंट-2, जनरल सेक्रेट्री-1, जॉइंट सेक्रेट्री -1, ट्रेजरार-1 और मैनेजमेंट कमेटी के 21 पदों पर 15 अप्रैल को चुनाव होना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
महिला पत्रकारों के प्रमुख संगठन ‘इंडियन वीमन्स प्रेस कॉर्प्स’ (IWPC), दिल्ली में निर्वाचन सत्र 2023-24 के चुनाव के लिए रणभेरी बज चुकी है। विभिन्न पदों पर होने वाले चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने ताल ठोंकते हुए अपनी कमर कस ली है। यहां प्रेजिडेंट-1, वाइस प्रेजिडेंट-2, जनरल सेक्रेट्री-1, जॉइंट सेक्रेट्री -1, ट्रेजरार-1 और मैनेजमेंट कमेटी के 21 पदों पर 15 अप्रैल को चुनाव होना है।
15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक ‘इंडियन वीमन्स प्रेस कॉर्प्स’ के परिसर में मतदान होगा। चुनाव अधिकारी के रूप में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त एमएमसी शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद उसी दिन देर शाम को मतगणना होगी और तभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
इस बार दो पैनल चुनाव मैदान में हैं। दोनों पैनल की बात करें तो एक पैनल में प्रेजिडेंट पद के लिए पल्लवी घोष ने अपनी दावेदारी पेश की है। उनके पैनल में वाइस प्रेजिडेंट के दो पदों के लिए अन्नपूर्णा झा और पूनम मेहता, जनरल सेक्रेट्री पद के लिए सुनीता वकील, जॉइंट सेक्रेट्री पद के लिए प्रज्ञा कौशिक और ट्रेजरार पद के लिए अंजलि भाटिया मैदान में हैं। इनके अलावा इस पैनल में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों के दावेदारों में एश्वर्या पालीवाल, अनामिका रत्ना, अर्चना मिश्रा, दिव्या अग्रवाल, करिश्मा सिंह, माला दीक्षित, ममता चतुर्वेदी, मंजरी चतुर्वेदी, निशि भट्ट, पारुल जैन, प्रीतपाल कौर, पूजा मेहरोत्रा, रजनी नागपाल, रिचा अनिरुद्ध, सर्जना शर्मा, शशि प्रभा तिवारी और सुप्रिया सत्यम शामिल हैं।
इसके अलावा दूसरा पैनल वर्तमान पदाधिकारियों का है, जिसमें प्रेजिडेंट पद के लिए शोभना जैन, वाइस प्रेजिडेंट के दो पदों के लिए पारुल शर्मा और सुमन कांसरा, जनरल सेक्रेट्री पद के लिए अंजू ग्रोवर, जॉइंट सेक्रेट्री पद के लिए एशलीन मैथ्यू और ट्रेजरार पद के लिए प्रीति मेहरा ने अपनी दावेदारी पेश की है।
वहीं, इस पैनल में जिन लोगों ने मैनेजमेंट कमेटी के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है, उनमें अदिति भल, अदिति निगम, अमिति सेन, भाषा सिंह, बिन्नी यादव, चार्मी हरिकृष्णा, हुमा सिद्दीकी, करुणा एम जॉन, मालिनी श्रीवास्तव, नीलम जीना, प्रीति प्रकाश, सरस्वती चक्रवर्ती, सरोज धूलिया, सिंधु जैन भट्टाचार्य, सुजाता माथुर, सुजाता राघवन, सुमन परमार, सुषमावर्मा, विभा जोशी, विम्मी करण सूद शामिल हैं।
टैग्स चुनाव मतदान इंडियन वीमन्स प्रेस कॉर्प्स पल्लवी घोष शोभना जैन