होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ED के समन को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कही ये बात

ED के समन को लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा ने कही ये बात

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

यस बैंक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। डॉ. चंद्रा बुधवार को ईडी के समक्ष उपस्थित होंगे। कहा जा रहा है कि राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा के स्वामित्व वाले एस्सेल ग्रुप पर कथित तौर पर यस बैंक का 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया है।

हाल ही में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने भी ट्वीट करके एस्सेल ग्रुप को 8400 करोड़ रुपए का डिफॉल्टर बताया था। वहीं डॉ. सुभाष चंद्रा ने इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

डॉ. चंद्रा ने ईडी के समन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दो ट्वीट किये। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘ईडी ने मुझसे अनुरोध किया है कि मैं उस जानकारी के बारे में अपना रुख स्पष्ट करूं, जो उसके पास पहले से है। लिहाजा आवश्यक सहयोग के लिए मुझे ईडी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में खुशी होगी।’

दूसरे ट्वीट में उन्होंने यह साफ किया है कि उन्होंने यस बैंक या उसके प्रमोटर राणा कपूर के साथ किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया। डॉ. चंद्रा ने आगे लिखा है, ‘एस्सेल ग्रुप ने कभी भी राणा कपूर या उनके परिवार या उनके द्वारा नियंत्रित किसी निजी संस्था के साथ कोई लेन-देन नहीं किया है’।

डॉ. सुभाष चंद्रा के साथ ही जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसी तरह रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और कॉक्स एंड एम्प कंपनी के पीटर केरकर 19 मार्च को ईडी के समक्ष उपस्थित होंगे। इंडिया बुल्स के समीर गहलोत को ईडी अधिकारियों ने 20 मार्च को समन जारी किया है।

टैग्स एस्सेल ग्रुप डॉ. सुभाष चंद्रा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है