होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ED ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को किया सील, चिपकाया ये नोटिस

ED ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को किया सील, चिपकाया ये नोटिस

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस को सील कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के तहत केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस को सील कर दिया है। इसके साथ ही ईडी ने निर्देश दिया है कि एजेंसी की इजाजत के बिना परिसर न तो खोला जाएगा और न ही कोई बिना उसकी इजाजत प्रवेश कर सकेगा। इस बाबत नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी ने नोटिस चिपका दिया है।

इस मामले में ईडी बीते कई दिनों से सक्रिय है। दो दिनों से ईडी की टीम ने दस्तावेजों की तलाशी के क्रम में हेराल्ड हाउस समेत दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता में 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।  

हालांकि इस छापेमारी के बाद से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही 10 जनपथ यानी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की एक दिन पहले हुई छापेमारी में सबूतों को एकत्रित नहीं किया जा सका था, इसलिए सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली के हेराल्ड हाउस को अस्थायी रूप से सील कर दिया है।  

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी तीन बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं राहुल गांधी भी तलब किए गए थे। बता दें कि सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में धरना दिया था। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावों में राजनीतिक लाभ पाने और विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने के लिए मोदी सरकार ईडी का इस्तेमाल कर रही है।

भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित नेशनल हेराल्ड अखबार चलाने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के यंग इंडियन के अधिग्रहण से जुड़े ‘नेशनल हेराल्ड केस’ में गांधी परिवार से ईडी ने पूछाताछ की गई है। प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि यंग इंडियन ने एजेएल की संपत्ति में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक के हरेफेर किए हैं। आयकर विभाग के अनुसार, इसे यंग इंडियन के शेयर धारकों सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संपत्ति माना जाना चाहिए, जिसके लिए उन्हें कर का भुगतान करना चाहिए।

टैग्स राहुल गांधी अखबार मीडिया नेशनल हेराल्ड प्रवर्तन निदेशालय दफ्तर मनी लॉन्ड्रिग सील कांग्रेस सोनिया गांधी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है