होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सेबी के आर्डर के खिलाफ डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने अब उठाया ये कदम
सेबी के आर्डर के खिलाफ डॉ. सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका ने अब उठाया ये कदम
‘Securities Appellate Tribunal’ की खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एस्सेल’ (Essel) समूह के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा और ‘जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के प्रबंध निदेशक व सीईओ पुनीत गोयनका ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के उस आर्डर के खिलाफ ‘Securities Appellate Tribunal’ का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उन दोनों पर किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय पद (केएमपी) पर रहने पर रोक लगा दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में दोनों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने तर्क दिया कि उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया है। अधिवक्ता ने यह भी तर्क दिया कि इस मामले में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया है।
इसके बाद खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को तय की है।
टैग्स पुनीत गोयनका डॉ. सुभाष चंद्रा जी एंटरटेनमेंट सेबी सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल