होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘BARC’ इंडिया में इस बड़े पद से डॉ. डेरिक ग्रे ने दिया इस्तीफा
‘BARC’ इंडिया में इस बड़े पद से डॉ. डेरिक ग्रे ने दिया इस्तीफा
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर सामने आई है। डॉ. डेरिक ग्रे करीब छह साल से यहां अपनी जिम्मेदाैरी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देशभर में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया में मीजरमेंट साइंस और बिजनेस एनालिटिक्स (Measurement Science and Business Analytics) के प्रमुख डॉ. डेरिक ग्रे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबर के अनुसार, डॉ. डेरिक ग्रे फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं और मई 2024 तक BARC के साथ बने रहेंगे। डॉ. डेरिक ग्रे करीब छह साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने अगस्त 2018 में ‘बार्क’ में चीफ मीजरमेंट साइंस ऑफिसर के पद पर जॉइन किया था।
इससे पहले वह ‘Numeris’ में सीनियर डायरेक्टर (Audience Measurement Science) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। बता दें कि डॉ. ग्रे को मेथोडोलॉजिकल रिसर्च, मीजरमेंट साइंस और मीडिया रिसर्च में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।
टैग्स बार्क इंडिया इस्तीफा रिजाइन डॉ. डेरिक ग्रे