होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती में वित्त विभाग के सदस्य बने डी.पी.एस. नेगी
प्रसार भारती में वित्त विभाग के सदस्य बने डी.पी.एस. नेगी
वरिष्ठ अधिकारी डी.पी.एस. नेगी को प्रसार भारती में वित्त विभाग के सदस्य के तौर पर नियुक्ति किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ अधिकारी डी.पी.एस. नेगी को प्रसार भारती में वित्त विभाग के सदस्य के तौर पर नियुक्ति किया गया है। बुधवार को उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 1985 बैच के भारतीय आर्थिक सेवा के पूर्व अधिकारी नेगी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की अधीनस्थ इकाई प्रसार भारती में सदस्य (वित्त) नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के सोलन डिग्री कालेज से अपनी स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आईएएस अधिकारी डीपीएस नेगी मूल रूप से हिमाचल के किन्नौर जिले के रहने वाले हैं। इससे पहले वह श्रम और रोजगार मंत्रालय में प्रमुख सलाहकार थे और 30 नवंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हुए। वह मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) का पूर्णकालिक पदभार भी संभाल रहे थे।
उनकी ईमानदार छवि व कार्यकुशलता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से उन्हें प्रसार भारती में महत्त्वपूर्ण ओहदा मिल गया है। अपने 36 साल के शानदार करियर में नेगी को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
टैग्स प्रसार भारती डी.पी.एस. नेगी