होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Disney 7000 एम्प्लॉयीज को दिखाएगी बाहर का रास्ता
Disney 7000 एम्प्लॉयीज को दिखाएगी बाहर का रास्ता
एंटरटेनमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिज्नी (Disney) ने अपने सात हजार एम्प्लॉयीज को नौकरी से बाहर करने का फैसला लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
दुनिया की कई बड़ी कंपनियां बड़े पैमाने पर अपने हजारों एम्प्लॉयीज को कंपनी से बाहर निकालने की घोषणा कर रही चुकी हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में एंटरटेनमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिज्नी (Disney) का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने अपने सात हजार एम्प्लॉयीज को नौकरी से बाहर करने का फैसला लिया है। यह छंटनी इस कंपनी के कुल कार्यबल का 3.6 प्रतिशत है। बुधवार को कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने यह जानकारी दी। बॉब ने सीईओ का पद पिछले साल ही संभाला था।
छंटनी को लेकर बॉब ने कहा, 'मैं इस निर्णय को हल्के में नहीं लेता। मेरे मन में दुनिया भर में हमारे एम्प्लॉयीज की प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है।'
धीमी ग्राहक वृद्धि के दबाव के बीच कंपनी ने छंटनी करने का फैसला किया है। कंपनी ने छंटनी की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया कि डिज्नी प्लस (Disney+) के सब्सक्रिप्शन में पहली तिमाही में कमी आई है, क्योंकि यूजर्स ने खर्च में कटौती की है। इस वजह से स्ट्रीमिंग मीडिया यूनिट को 1 बिलियन डॅालर से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, पिछले साल कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़ी थी।
बता दें कि कंपनी इस प्रक्रिया के जरिए 5.5 बिलियन डॅालर की सेविंग करना चाहती है।
टैग्स छंटनी डिज्नी 7000 एम्प्लॉयीज