होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिज्नी स्टार के डिस्ट्रीब्यूशन हेड गुरजीव कपूर ने कंपनी छोड़ने का लिया फैसला
डिज्नी स्टार के डिस्ट्रीब्यूशन हेड गुरजीव कपूर ने कंपनी छोड़ने का लिया फैसला
25 साल के अनुभव के साथ केबल व ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के अनुभवी गुरजीव कपूर को नवाचार और सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के लिए जाना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
डिज्नी स्टार के डिस्ट्रीब्यूशन हेड गुरजीव कपूर ने कंपनी से अलग होने का निर्णय लिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया को उच्च पदों से जुड़े सूत्रों से यह जानकारी प्राप्त हुई है। कपूर का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब रिलायंस और डिज्नी स्टार के बीच 8.5 बिलियन डॉलर का विलय करीब आता जा रहा है।
गुरजीव कपूर जनवरी 2018 से डिज्नी स्टार के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डिज्नी स्टार के टीवी डिस्ट्रीब्यूशन का नेतृत्व किया और नेटवर्क के दायरे को 109 से अधिक देशों में बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भारत के साथ-साथ यूके, यूरोप, अमेरिका, मध्य पूर्व, अफ्रीका और APAC क्षेत्र में भी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
25 साल के अनुभव के साथ केबल व ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के अनुभवी गुरजीव कपूर को नवाचार और सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में डिजिटलीकरण की दिशा में अहम योगदान दिया है। इसके तहत उन्होंने ब्रॉडकास्टर्स, डीपीओ पार्टनर्स, नियामक अधिकारियों और अन्य इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर एक डिजिटल नेटवर्क बनाने में सहयोग किया, जो पाइरेसी को रोकने और व्यवसाय में अधिक पारदर्शिता लाने में सहायक है।
डिज्नी स्टार से जुड़ने से पहले, गुरजीव कपूर SET डिस्कवरी और स्टार डेन मीडिया सर्विसेज के सीईओ थे।
टैग्स डिज्नी स्टार डिस्ट्रीब्यूशन हेड गुरजीव कपूर