होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिज्नी के CEO बॉब आइगर 2026 में छोड़ेंगे पद

डिज्नी के CEO बॉब आइगर 2026 में छोड़ेंगे पद

वॉल्ट डिज्नी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बॉब आइगर ने कथित तौर पर कहा कि वह 2026 में अपने पद से हट जाएंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वॉल्ट डिज्नी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बॉब आइगर ने कथित तौर पर कहा कि वह 2026 में अपने पद से हट जाएंगे, जब मीडिया दिग्गज के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिज्नी की प्रमुख संपत्ति अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) बिक्री के लिए नहीं है।

आइगर ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की डीलबुक कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कहा कि शंघाई डिज्नीलैंड को जल्द ही एक थीम पार्क का स्वरूप दिया जाएगा।

 ‘डिज्नी’ (Disney) ने 2022 में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर बॉब चापेक (BOB CHAPEK) को हटाकर पूर्व सीईओ बॉब आइगर (BOB IGER) को चॉपेक की जगह वापस लाया गया था। तब उन्हें दो साल के कार्यकाल पर लाया गया था, लेकिन इस साल जुलाई में उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया गया था और इस तरह वह 2026 तक डिज्नी के सीईओ बने हुए हैं,  हालांकि उनकी मूल योजना केवल 2024 तक रहने की थी। बॉब आइगर ने साल 2005 में डिज्नी के सीईओ का पद संभाला था और अपनी पहली पारी में वह 15 वर्षों तक इस पद पर बने रहे।

आइगर ने बताया कि डिज्नी बोर्ड उनके जाने के बाद सीईओ की भूमिका निभाने के लिए एक उत्तराधिकारी की तलाश कर रहा है।

2022 में दोबारा एंट्री के बाद से आइगर का उद्देश्य डिज्नी को लागत प्रभावी बनाना था। कंपनी कथित तौर पर लागत में $5 बिलियन से अधिक की बचत करने की राह पर है, जैसा कि कंपनी ने अपने निवेशकों से वादा किया था।   

टैग्स सीईओ बॉब आइगर डिज्नी आइगर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है