होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 समूह में दीपिका कौर की वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
Network18 समूह में दीपिका कौर की वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
इससे पहले भी नेटवर्क में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं दीपिका कौर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह ने जानी-मानी मीडिया प्रोफेशनल दीपिका कौर (Dipika Kaura) को ग्रुप एडिटर (Standards & Practices) के पद पर नियुक्त किया है।
दीपिका कौरा इससे पहले भी इस नेटवर्क में विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वर्ष 2020 में समूह को अलविदा कहने से पहले वह नेटवर्क के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन-न्यूज 18’ (CNN-News18) में एग्जिक्यूटिव एडिटर और डेस्क हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। वह वर्ष 2005 में ‘सीएनएन-न्यूज 18’ की संस्थापक सदस्य और उससे कई साल पहले उसके सहयोगी चैनल ‘सीएनएन-टीवी18’ (CNBC TV18) की संस्थापक सदस्य भी रह चुकी हैं।
अब अपनी नई भूमिका में वह ‘सीएनएन-न्यूज 18’ की इनपुट और आउटपुट दोनों टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी। वह न्यूज चैनल के संपादकीय मानकों (Editorial Standards) को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगी।
इस बारे में ‘सीएनएन-न्यूज 18’ के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब (Zakka Jacob) का कहना है, ‘हमें दीपिका जैसी मीडिया प्रोफेशनल को नेटवर्क18 में एडिटर(Standards & Practices) के रूप में वापस पाकर काफी खुशी हो रही है। नंबर 1 बनने के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। दीपिका यह सुनिश्चित करेंगी कि हमारी स्टोरीज सीएनएन ब्रैंड के मानकों पर खरी उतरें। इसके लिए वह इनपुट व आउटपुट दोनों टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी।’
वहीं, अपनी नियुक्ति को लेकर दीपका कौर का कहना है, ‘नेटवर्क18 लंबे समय से मेरा प्रोफेशनल घर रहा है, इसलिए यह इस तरह से मेरे लिए घर वापसी है। अपनी नई भूमिका में मैं सीएनएन-न्यूज18 की न्यूज कवरेज में संपादकीय संतुलन (Editorial Balance) सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
टैग्स नेटवर्क18 एडिटर नियुक्ति जक्का जैकब अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग दीपिका कौर