होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / B4U नेटवर्क के साथ इस बड़े पद पर जुड़े दीपेश दोशी
B4U नेटवर्क के साथ इस बड़े पद पर जुड़े दीपेश दोशी
दीपेश दोशी के पास 18 साल का मीडिया अनुभव है और उन्होंने टीवी, डिजिटल और प्रिंट तीनों ही माध्यमों में काम किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दीपेश दोशी B4U में ब्रैंडेड कंटेंट व पार्टनरशिप के हेड तौर पर शामिल हो गए हैं।
दीपेश दोशी के पास 18 साल का मीडिया अनुभव है और उन्होंने टीवी, डिजिटल और प्रिंट तीनों ही माध्यमों में काम किया है और ब्रैंडेड कंटेंट बिजनेस में विशेषज्ञता रखते हैं।
इससे पहले वह टाइम्स इंटरनेट में स्पॉटलाइट (लैंग्वेज) के नेशनल मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे, जहां वे 8 भाषाओं के प्लेटफॉर्म पर कंटेंट सॉल्यूशंस का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पॉकेट एसेस, वर्ल्डवाइड मीडिया (BCCL ग्रुप), द वॉल्ट डिजनी कंपनी इंडिया, Ibibo और INX न्यूज जैसी डायनामिक व नए युग की मीडिया कंपनियों के साथ काम किया है।
अपनी जॉइनिंग को लेकर दीपेश ने कहा, “मैं B4U नेटवर्क के साथ जुड़कर और उनके नए वर्टिकल ब्रैंडेड कंटेंट का नेतृत्व करके बेहद रोमांचित हूं। हम बहुत कुछ पहली बार करने करेंगे, लिहाजा प्रयास होगा कि इस प्रक्रिया में कंटेंट सॉल्यूशंस के प्रति एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ नए मील के पत्थर हासिल करें। इससे डिजिटल और सक्रियण क्षेत्र में नए स्पेस खुलेंगे, जोकि B4Us नेटवर्क का नया आउटलुक हो। विचार यह है कि B4Us नेटवर्क की ताकत को अनुकूलित करके अनुभवात्मक कंटेंट के अवसर पैदा किए जाएं और इस क्षेत्र में प्रासंगिक बने रहने के लिए लगातार इनोवेशन किया जाए।''
टैग्स बी4यू दीपेश दोशी