होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आशीष भसीन ने Dentsu International में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
आशीष भसीन ने dentsu international में इस बड़े पद को छोड़ने का लिया फैसला
हार्वर्ड एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश पाने के बाद भसीन ने मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘डेंट्सू इंटरनेशनल’ (dentsu international) के सीईओ (एशिया पैसिफिक) और चेयरमैन (इंडिया) आशीष भसीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हार्वर्ड एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश पाने के बाद भसीन ने यह फैसला लिया है।
इस बारे में जारी एक बयान में आशीष भसीन ने कहा है, ‘डेंट्सू में 13 साल से ज्यादा का सफर मेरे लिए काफी शानदार रहा और मैंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि कंपनी जल्दी सेवानिवृत्ति के मेरे अनुरोध पर सहमत हो गई है।’
भसीन ने कहा है, ‘मुझे दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ लोगों और सर्वश्रेष्ठ टीमों का नेतृत्व करने का मौका मिला। आपने हमेशा मुझे जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मैं इस मामले में भी भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे काफी सहयोग करने वाले बॉस और सहकर्मी मिले हैं और इन सब चीजों के लिए मैं डेंट्सू का आभारी हूं।’
आशीष भसीन के अनुसार, ‘मुझे हार्वर्ड एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश मिल गया है और उम्मीद है कि अगले साल इसे पूरा कर लूंगा।‘ बता दें कि भसीन ने वर्ष 2008 में डेंट्सू में बतौर सीईओ (इंडिया) जॉइन किया था। डेंट्सू इंटरनेशनल (इसे पूर्व में डेंट्सू एजिस नेटवर्क कहा जाता था) ने वर्ष 2019 में आशीष भसीन को सीईओ, डेंट्सू एजिस नेटवर्क (APAC) के पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले वह डेंट्सू एजिस नेटवर्क में सीईओ (ग्रेटर साउथ) के पद पर कार्यरत थे। पिछले साल डेंट्सू एजिस नेटवर्क ने अपना नाम बदलकर डेंट्सू इंटरनेशनल लिमिटेड कर लिया था।
टैग्स इस्तीफा आशीष भसीन डेंट्सू