होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Dentsu India से जुड़ीं सपना अरोड़ा, निभाएंगी यह बड़ी भूमिका

Dentsu India से जुड़ीं सपना अरोड़ा, निभाएंगी यह बड़ी भूमिका

इससे पहले सपना अरोड़ा ‘ओएलएक्स इंडिया’ में सीएमओ और ग्लोबल ब्रैंड हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘डेंट्सू’ (इंडिया) ने अपनी लीडरशिप को और मजबूती देते हुए सपना अरोड़ा को चीफ क्लाइंट ऑफिसर (CCO) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में सपना अरोड़ा मौजूदा और भावी क्लाइंट्स के लिए इंटीग्रेटिड सॉल्यूशंस को बढ़ाना जारी रखेंगी और नेटवर्क के विकास की दिशा में काम करेंगी। वह क्रिएटिव और मीडिया की लीडरशिप टीमों के साथ मिलकर काम करेंगी और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (एशिया पैसिफिक) रोब गिल्बी (Rob Gilby) को रिपोर्ट करेंगी।

सपना के पास 22 साल का वैश्विक विकास और सामान्य प्रबंधन का अनुभव है, इसके साथ ही उपभोक्ता तकनीक व्यवसायों और डिजिटल उत्पादों को विकसित करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। सपना ने इस दौरान Naspers, Nestle, Reckitt Benckiser और P&G जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई स्टार्ट अप्स में भी अपनी भूमिका निभाई है। इससे पहले सपना ‘ओएलएक्स इंडिया’ में सीएमओ और ग्लोबल ब्रैंड हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

सपना अरोड़ा की नियुक्ति के बारे में रोब गिल्वी का कहना है, ‘हम एक स्पष्ट दृष्टिकोण और स्ट्रैटेजी के साथ अपने विकास के बहुत ही रोमांचक चरण में हैं और मुझे खुशी है कि हमारे साथ इंडस्ट्री की प्रतिभाएं जुड़ रही हैं। सपना को अपने फील्ड में विशेषज्ञता हासिल है। उनके आने से डेंट्सू इंडिया को मजबूती मिलेगी व वह प्रमुख हितधारकों के बीच डेंटसू इंडिया की प्रतिष्ठा को और आगे बढ़ाएंगी।’ 

वहीं, इस बारे में सपना अरोड़ा का कहना है, ‘ऐसे नेटवर्क में शामिल होना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है, जिसने तमाम तरीकों से इनोवेशन और मॉडर्न क्रिएटिविटी को फिर से परिभाषित करते हुए अपनी सर्विस को और बेहतर बनाने की दिशा में कई काम किए हैं।’

टैग्स सपना अरोड़ा डेंट्सू चीफ क्लाइंट ऑफिसर डेंट्सू इंडिया सीसीओ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है