होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डेल टेक्नोलॉजीज़ ने की रौनक नारायणन की नियुक्ति : मिला ये अहम पद
डेल टेक्नोलॉजीज़ ने की रौनक नारायणन की नियुक्ति : मिला ये अहम पद
उन्होंने 2021 में डेल टेक्नोलॉजीज़ के साथ सीनियर एडवाइज़र – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के रूप में जुड़ाव किया था। इसके बाद उन्हें कंसल्टेंट – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की भूमिका मिली।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
डेल टेक्नोलॉजीज़ ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस ग्रुप (ISG) इंडिया के लिए कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, पब्लिक अफेयर्स और पब्लिक रिलेशंस (PR) हेड के रूप में रौनक नारायणन की नियुक्ति की है। यह जानकारी उन्होंने लिंक्डइन पर साझा करते हुए लिखा, 'डेल टेक्नोलॉजीज़ में इंडिया कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, पब्लिक अफेयर्स और पीआर हेड की नई जिम्मेदारी संभालकर रोमांचित हूँ।
इस सफर के लिए आभार और उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मेरा साथ दिया। आने वाले समय को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।' लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ रौनक नारायणन कम्युनिकेशन और पब्लिक रिलेशंस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान रखते हैं। उन्होंने 2021 में डेल टेक्नोलॉजीज़ के साथ सीनियर एडवाइज़र – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन के रूप में जुड़ाव किया था।
इसके बाद उन्हें कंसल्टेंट – कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की भूमिका मिली और अब वे इस अहम नेतृत्व पद पर पहुंचे हैं। अपने करियर के दौरान नारायणन ने कई प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांड्स और नामी एजेंसियों के साथ काम किया है। इनमें TEXT 100, जेनेसिस BCW, रेड डिजिटल, WE कम्युनिकेशंस और करंट ग्लोबल जैसी कंपनियाँ शामिल हैं।
इस दौरान उन्होंने इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन, ब्रांड स्टोरीटेलिंग और स्ट्रैटेजिक पीआर में गहन विशेषज्ञता हासिल की। उनकी नियुक्ति से उम्मीद की जा रही है कि डेल टेक्नोलॉजीज़ के इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस ग्रुप (ISG) इंडिया की ब्रांड छवि और पब्लिक अफेयर्स रणनीतियाँ और अधिक सशक्त होंगी।
टैग्स