होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस तरह की मीडिया खबरों पर लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस तरह की मीडिया खबरों पर लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल ने मीडिया मे दिखायी जा रही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ी खबरों पर संज्ञान लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के ऑपरेशन ‘शीश महल’ में हुए खुलासे के बाद से ही मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने अपने सरकारी बंगले को सजाने के लिए 45 करोड़ रुपए खर्च किए हैं और वह अब एक ‘शीश महल’ में रहते हैं। अब दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मीडिया मे दिखायी जा रही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रेनोवेशन में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ी खबरों पर संज्ञान लिया है। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव को रिकॉर्ड की जांच करने और पूरी रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर पेश करने का आदेश दिया है।
उपराज्यपाल के ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि दिल्ली उपराज्यपाल ने मीडिया रिपोर्ट्स का संज्ञान लिया है, जिसमें मुख्यमंत्री आवास के नवीकरण के दौरान की गई कथित घोर अनियमितताओं पर व मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, मुख्य सचिव को मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड को तुरंत सुरक्षित करने और सुरक्षात्मक में लेने का निर्देश दिया है।
इसके बाद इस तथ्यात्मक रिपोर्ट को 15 दिनों के भीतर पेश करने का निर्देश भी दिया गया है।
हालांकि मीडिया में दिखाए गए इस खुलासे के बाद अरविंद केजरीवाल के दिल्ली वाले बंगले पर राजनीति शुरू हो गई है और बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
टैग्स मीडिया अरविंद केजरीवाल मुख्य सचिव विनय कुमार सक्सेना दिल्ली उपराज्यपाल सरकारी बंगला