होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली HC ने MIB के आदेश के खिलाफ दायर टीवी टुडे की इस याचिका को किया खारिज

दिल्ली HC ने MIB के आदेश के खिलाफ दायर टीवी टुडे की इस याचिका को किया खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर टीवी टुडे नेटवर्क की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने केंद्र सरकार के एक आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर टीवी टुडे नेटवर्क की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने केंद्र सरकार के एक आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। दरअसल, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया नेटवर्क को अपने न्यूज चैनल्स पर शराब ब्रैंड्स के विज्ञापन दिखाने के लिए माफी स्क्रॉल चलाने का निर्देश दिया था, जिसके खिलाफ नेटवर्क ने यह याचिका दायर की थी। बता दें कि टीवी टुडे नेटवर्क 'आजतक' और 'इंडिया टुडे' न्यूज चैनल्स का संचालन करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि टीवी टुडे ने '100 पाइपर्स म्यूजिक सीडी' का एक विज्ञापन प्रदर्शित करते समय '100 पाइपर्स' का लोगो प्रदर्शित करके केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 के नियम 7 (विज्ञापन संहिता) का उल्लंघन किया है। .

कोर्ट ने कथित तौर पर कहा कि इस प्रकार '100 पाइपर्स' के लोगो का प्रदर्शन उस नियम का उल्लंघन है, क्योंकि नियम 7 के प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया गया है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के वकील का तर्क स्वीकार नहीं किया जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा कि नेटवर्क CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) प्रमाण पत्र के आधार पर अच्छे विश्वास के साथ आगे बढ़े थे, जो विज्ञापनदाता द्वारा प्रस्तुत की गई थी, जिसे खारिज नहीं किया जा सकता है, क्योंकि नियम ब्रॉडकास्टर को स्वतंत्र रूप से विज्ञापनदाता द्वारा प्रदान की गई क्लिप की सत्यता का पता लगाने की अनुमति नहीं देते हैं। 

वहीं, 'ऑल सीजन्स क्लब सोडा' का दूसरा विज्ञापन चलाने के मुद्दे पर कोर्ट ने पाया कि उक्त विज्ञापन CBFC द्वारा प्रमाणित भी नहीं था।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) के 14 जून, 2022 के आदेश को चुनौती देते हुए टीवी टुडे ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद कोर्ट ने अब यह आदेश पारित किया था। 

टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट टीवी टुडे नेटवर्क सूचना-प्रसारण मंत्रालय
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है