होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार दंपती की जिंदगी
कोरोना ने छीन ली वरिष्ठ पत्रकार दंपती की जिंदगी
असम के वरिष्ठ पत्रकार दंपती, जोकि दिल्ली में रहकर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे, अब नहीं रहे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से दोनों का निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
असम के वरिष्ठ पत्रकार दंपती, जोकि दिल्ली में रहकर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे थे, अब नहीं रहे। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से दोनों का निधन हो गया। इनमें से एक वरिष्ठ पत्रकार नीलाक्षी भट्टाचार्य, जोकि टाइम्स ऑफ इंडिया के दिल्ली एडिशन में थीं, वे शुक्रवार को COVID -19 से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गईं। उनका इलाज गुरुग्राम के प्रतिक्षा अस्पताल में चल रहा था।
वहीं दूसरे वरिष्ठ पत्रकार व नीलाक्षी भट्टाचार्य के पति कल्याण बरुआ भी एक दिन बाद यानी शनिवार को जिंदगी की जंग हार गए। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद भट्टाचार्य का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेशन सपोर्ट पर थे। वरिष्ठ पत्रकार ने शनिवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली।
कल्याण बरुआ, ‘द असम ट्रिब्यून’ के दिल्ली के ब्यूरो चीफ थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलाक्षी को पर्वतारोही के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने हिमालय के विभिन्न हिस्सों में कई तरह की खोज में सक्रिय भागीदारी निभाई। परिवार में अब इकलौती बेटी है।
टैग्स पत्रकार मीडिया कोरोना कोविड-19 कल्याण बरुआ द असम ट्रिब्यून पत्रकार पत्नी नीलाक्षी भट्टाचार्य