होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की लिस्ट में दैनिक जागरण का रहा जलवा, इन अखबारों ने भी दिखाया दम
प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स की लिस्ट में दैनिक जागरण का रहा जलवा, इन अखबारों ने भी दिखाया दम
पब्लिशिंग के क्षेत्र में ऊंचे मानक स्थापित करने वालों को दिए जाते हैं ये अवॉर्ड्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
इस बारे में ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी, ब्रैंड और बिजनेस डेवलपमेंट) बसंत राठौड़ का कहना है, ‘यह देखना वाकई काफी उत्साहजनक है कि हमारी टीम लगातार नए-नए आयडिया लेकर आ रही है। ये अवॉर्ड्स हमारी टीम द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत का परिणाम है। मुझे उम्मीद है कि ये अवॉर्ड्स हमें आगे और नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए प्रेरित करेंगे।’ ‘दैनिक जागरण’ के अलावा ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन को फोटो पत्रकारिता (फीचर फोटो) के लिए गोल्ड से नवाजा गया। इसे यह अवॉर्ड ‘Save The Taj’ के लिए दिया गया। इसके अलावा ‘Is The Taj Doomed?’ शीर्षक से प्रकाशित इंफोग्राफ के लिए इसे सिल्वर दिया गया।
सर्कुलेशन कैटेगरी में विभिन्न अखबारों के बीच ‘द हिन्दू’ को बेस्ट इन प्रिंट के लिए गोल्ड दिया गया। इस कैटेगरी में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Airoli) मुंबई को सिल्वर दिया गया। इसके अलावा ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Kandivali) मुंबई, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, नई दिल्ली और ‘द टेलीग्राफ’, कोलकाता में प्रत्येक को ब्रॉन्ज मेडल दिया गया। बेस्ट फोटो पत्रकारिता के लिए जहां ‘मलयाला मनोरमा’ ने सिल्वर पर अपना कब्जा जमाया, वहीं ग्रुप की साप्ताहिक मैगजीन ‘द वीक’ को ओवरऑल डिजायन के लिए ब्रॉन्ज दिया गया। गौरतलब है कि वैन इफ्रा मीडिया पुरस्कारों का उद्देश्य प्रकाशन जगत में ऊंचे मानक स्थापित करना है। इसमें अखबारों और मैगजींस की डिजाइन, प्रकाशन, संपादकीय लेखन, मार्केटिंग, सामाजिक पहल इत्यादि को जांचा-परखा जाता है। दुनियाभर के समाचारपत्र और पत्रिकाएं इसमें हिस्सा लेती हैं। यह पुरस्कार न्यूज पब्लिशिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया दैनिक जागरण इंडिया टुडे द वीक मलयाला मनोरमा वैन इफ्रा मीडिया पुरस्कार वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूजपेपर एंड न्यूज पब्लिशर्स