होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CRPF ने इस अंदाज में पाकिस्तानी पत्रकार के खतरनाक मंसूबों पर फेरा पानी

CRPF ने इस अंदाज में पाकिस्तानी पत्रकार के खतरनाक मंसूबों पर फेरा पानी

कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के भारत सरकार के फैसले के बाद से पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति के भारत सरकार के फैसले के बाद से पाकिस्तानी मीडिया बौखला गया है। यही कारण है कि वह किसी न किसी बहाने जम्मू-कश्मीर की शांत फिजा में अशांति घोलना चाहता है। हालांकि, इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए भारतीय सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। पाकिस्तान की इसी तरह की साजिशों को नाकाम करते हुए हाल ही में सीआरपीएफ ने न सिर्फ एक पाकिस्तानी पत्रकार के झूठे दावों की हवा निकाल दी, बल्कि उसे करारा जवाब भी दे दिया।   

दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने कश्मीर घाटी को लेकर प्रोपेगेंडा फैलाते हुए भारतीय सुरक्षा बलों में फूट डालने की कोशिश की। पाक पत्रकार ने ट्वीट किया कि कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षा बलों के बीच दरार पैदा हो गई है। अपने ट्वीट में पाक पत्रकार ने यह भी लिखा था कि एक गर्भवती महिला को सुरक्षा बलों ने कर्फ्यू पास नहीं होने के कारण अस्पताल तक नहीं जाने दिया, इसके बाद एक मुस्लिम कश्मीरी पुलिसकर्मी ने सीआरपीएफ के पांच जवानों को मौत के घाट उतार दिया।

पाकिस्तानी पत्रकार की तरफ से इस तरह का ट्वीट होते ही भारतीय सुरक्षा बलों को समझते देर नहीं लगी कि यह उनमें फूट डालने और माहौल को खराब करने की साजिश है। इसके बाद सीआरपीएफ ने उस ट्वीट को झूठा और बेबुनियाद बताते हुए जवाब में कहा कि हमेशा की तरह हिन्दुस्तान के सुरक्षा बल और सेना एकजुट होकर और सौहार्द्र के साथ काम कर रहे हैं। इस ट्वीट में सीआरपीएफ का यह भी कहना था कि हमारी यूनिफॉर्म का रंग अलग हो सकता है, लेकिन हमारे दिल में देशभक्ति और तिरंगा पूरी तरह से भरा हुआ है। कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया है कि उसने आगे की कार्रवाई के लिए इस ट्वीट के बारे में माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को सूचित कर दिया है।

पाकिस्तानी पत्रकार के ट्वीट पर सीआरपीएफ द्वारा दिए गए करारे जवाब को आप यहां देख सकते हैं। 

टैग्स सीआरपीएफ पाकिस्तानी पत्रकार जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 वजाहत सईद खान
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है