होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CPM नेता सीताराम येचुरी के पत्रकार बेटे का कोरोना से निधन

CPM नेता सीताराम येचुरी के पत्रकार बेटे का कोरोना से निधन

कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मौत के इस तांडव का शिकार इस बार सबसे अधिक युवा हो रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। मौत के इस तांडव का शिकार इस बार सबसे अधिक युवा हो रहे हैं। इस बीच सीपीएम (CPM) महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। सीताराम येचुरी ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट से यह दुखद जानकारी दी। येचुरी के बेटे का गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह ही उन्होंने आखिरी सांस ली। आशीष 9 जून को 35 साल के होने वाले थे।

करीब दो हफ्तों से उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था। कोरोना से दो हफ्ते की जंग के बाद आज सुबह साढ़े 5 बजे अचानक उनका निधन हो गया जिससे पूरा परिवार सदमे में है। आशीष के अलावा सीताराम येचुरी के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी है। 

आशीष येचुरी, एक अखबार में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में काम कर रहे थे. दो हफ्ते तक कोरोना से जंग लड़कर जीत की दहलीज पर पहुंचने से पहले ही आशीष की सांसें थमने से उनके परिवार के साथ दोस्तों में गम का माहौल है। उनके पिता सीताराम येचुरी ने गुरुवार सुबह ट्वीट करके अपने बड़े बेटे के निधन की खबर दुनिया को दी।

सीताराम येचुरी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड-19 से आज सुबह मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का, डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें हिम्मत दी और उनका उपचार किया तथा संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।’ फिलहाल सीताराम येचुरी भी क्वारनटीन हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीताराम येचुरी के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'सीताराम येचुरी जी और उनके परिवार को पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।'

आशीष ने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, चेन्नई से पढ़ाई की थी और उन्होंने दिल्ली में 'टाइम्स ऑफ इंडिया' समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वह पुणे चले गए। वर्तमान में वह 'न्यूजलॉन्ड्री' (Newslaundry) वेबसाइट में असिसटेंट एडिटर की भूमिका निभा रहे थे।


टैग्स निधन कोरोना वायरस कोविड19 सीपीएम सीताराम येचुरी आशीष येचुरी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago