होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Times Group में अब किसी अन्य बड़ी भूमिका में नजर आएंगे रोहित गोपाकुमार

Times Group में अब किसी अन्य बड़ी भूमिका में नजर आएंगे रोहित गोपाकुमार

गोपाकुमार वर्ष 2013 से ‘ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस’ में COO के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। यह बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जाने-माने मीडिया एग्जिक्यूटिव और ‘ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस’ (OMS) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रोहित गोपाकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह वर्ष 2013 से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (e4m) को यह जानकारी दी है।

अपने इस्तीफे के बारे में गोपाकुमार ने गुरुवार को अपनी टीम के साथियों को एक ईमेल लिखा है। माना जा रहा है कि उन्हें ‘टाइम्स समूह’ (Times Group) में बड़ी भूमिका मिलने जा रही है, जहां वह ‘टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड’ के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन के साथ मिलकर काम करेंगे।

‘ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस’ से इस्तीफे के बारे में गोपाकुमार का कहना है, ‘मैं अभी वहीं हूं और इस जिम्मेदारी को दूसरे सहयोगी को सौंप दिया है। मैं समूह के भीतर कुछ अन्य जिम्मेदारी संभालूंगा।’ सूत्रों का कहना है कि टाइम्स ग्रुप के डायरेक्टर (Response) और एंजेल इन्वेस्टर समीर सेनानी को गोपाकुमार की जगह मिलने की संभावना है।

बता दें कि ‘ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस’ बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है और टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड का हिस्सा है। यह कंटेंट मार्केटिंग, लाइव इवेंट्स, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कॉर्पोरेट इवेंट्स, विज्ञापन और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विभिन्न डोमेन में काम करती है।

गोपाकुमार को मीडिया इंडस्ट्री (प्रिंट, टेलीविजन, एक्सपेरिमेंटल और डिजिटल डोमेन) में काम करने का 28 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह ‘बीबीसी वर्ल्डवाइड’ (BBC Worldwide), ‘एडम वेंचर्स’ (Aidem Ventures), ‘एनडीटीवी मीडिया’ (NDTV Media), ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India), ‘स्टार टीवी’ (STAR TV) और ‘Percept Intellectual Properties’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

टैग्स टाइम्स ग्रुप सीओओ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रोहित गोपाकुमार ऑप्टिमल मीडिया ऑप्टिमल मीडिया सॉल्यूशंस
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है