होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘शर्म आने’ वाले बयान पर नेताजी का पारा चढ़ा तो रूबिका ने दे डाली ये खुली चुनौती

‘शर्म आने’ वाले बयान पर नेताजी का पारा चढ़ा तो रूबिका ने दे डाली ये खुली चुनौती

वरिष्ठ पत्रकार रूबिका लियाकत और आम आदमी पार्टी के विधायक की ‘जंग’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अपनी गलती कोई मानना नहीं चाहता  और फिर यदि गलती नेताओं की हो तो उसे स्वीकार करने का सवाल ही नहीं बनता। यदि कोई ऐसे नेताओं को उनकी गलती का अहसास कराना भी चाहे तो ऐसे भड़क जाते हैं जैसे बारूद। कम से कम एबीपी न्यूज़ की सीनियर एंकर रूबिका लियाकत और आम आदमी पार्टी के विधायक के बीच सोशल मीडिया पर चल रही ज़ुबानी जंग देखकर तो यही लगता है।

दरअसल, रूबिका ने नेताजी को उनके निर्वाचन क्षेत्र की सड़कों की स्थिति क्या बयां की, नेताजी ने उन्हें झूठा ही करार दे दिया। दरअसल, रूबिका लियाकत एक खबर के सिलसिले में राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में गई थीं। यहां की सड़कों की बदहाली का आलम यह है कि 25 मिनट में वो महज 800 मीटर का सफ़र ही तय कर सकीं। रूबिका ने इसका एक विडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही उन्होंने इसके लिए विधायक दिनेश मोहनिया को कोसते हुए कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए।


सड़कों को बदहाली की बात विधायक जी को शायद हज़म हो भी जाती, लेकिन ‘शर्म’ शब्द ने उनके गुस्से को भड़का दिया। मोहनिया ने तुरंत रूबिका के विडियो वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा, ‘शर्म तो आपको आनी चाहिये आधी जानकारी देते हुए, रतिया मार्ग पर अभी 10 दिन पहले सीवर लाइन का काम खत्म हुआ है 12 करोड़ रुपए की लागत से पहली बार संगम विहार में जल निकासी का काम हुआ है, पर गलती मेरी है। मैं भी किससे बात कर रहा हूं, जिसका काम ही झूठ को सच और सच को झूठ दिखाना है।’

अब रूबिका भी कहाँ चुप रहने वालीं थीं, उन्होंने भी विधायक महोदय को जवाब देने में देर नहीं लगाई। उन्होंने लिखा, ‘ घमंड देखिए इनका तस्वीरें देख कर भी झुठला रहे हैं। इतना काम किया है तो चलिए मेरे साथ उसी इलाक़े में वहीं की जनता के बीच। हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी। मेरी चुनौती है आपको। जगह मेरी, वक़्त आपका। है क़ुबूल नेता जी’? इस जवाबी ट्वीट के बाद नेताजी ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके समर्थक ज़रूर रूबिका से उलझ पड़े।

 


कपिल नामक यूजर ने विधायक मोहनिया को सुझाव देते हुए कहा, ‘कल वहां जा के लोगों का विडियो बनवाइए और इस पत्तलकार के मुँह पे मारिये’। इसके बाद उन्होंने सीधे रूबिका पर निशाने साधते हुए ट्वीट किया, ‘जिस सड़क पे सीवर लाइन डाली जा रही है. वहां जा के टूटी सड़क की रिपोर्टिंग कर रही है भाजपा की चाटु 'पत्तलकर' देश भर में हिंदू मुस्लिम पे मोदी की बैटिंग करने के बाद दिल्ली चुनाव आते ही फोकस चेंज हो गया।‘ हालांकि, एबीपी की पत्रकार ने विधायक जी के समर्थक को भी ऐसा जवाब दिया कि फिर कोई ट्वीट नहीं आया। रूबिका ने लिखा, ‘वाह भई, ज़बान भी उसी टूटी सड़क की तरह है। अपने नाकाम नेता को बचाने से फ़ुर्सत मिल जाए तो पुराने ट्वीट देख लेना, अच्छी सड़कों के गुणगान भी किए हैं। वैसे सीवर लाइन इजिप्ट से आ रही है क्या जो चार साल में भी पूरी न हो पाई।’

 


टैग्स एबीपी न्यूज आम आदमी पार्टी रूबिका लियाकत दिनेश मोहनिया
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago