होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने Viacom18 व Star India के विलय प्रस्ताव को दी मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने Viacom18 व Star India के विलय प्रस्ताव को दी मंजूरी

CCI ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है। इस साल मई में दोनों कंपनियों ने मर्जर डील को मंजूरी के लिए प्रतिस्पर्धा आयोग के पास भेजा था। नियामक ने इस पर संबंधित पक्षों से अलग-अलग स्पष्टीकरण और अतिरिक्त जानकारियां मांगी थीं। 

वैसे बता दें कि CCI की ओर से हरी झंडी एक चेतावनी के साथ मिली है, जिसमें कहा गया है कि कंपनियों को संभावित प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए कुछ स्वैच्छिक संशोधनों का अनुपालन करना होगा। हालांकि इन संशोधनों का सटीक विवरण अभी तक नहीं बताया गया है, लेकिन संभावना है कि CCI ने भारतीय मीडिया बाजार में समान अवसर सुनिश्चित करने की कोशिश की है।

CCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आयोग ने स्वैच्छिक संशोधनों के अनुपालन के अधीन, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, वायाकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड, स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड के प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।

दोनों मीडिया पावरहाउस के बीच विलय को एंटी-ट्रस्ट विनियामक से मंजूरी मिलने का इंतजार था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रस्तावित विलय या अधिग्रहण से अनुचित एकाधिकार न बने या बाजार में प्रतिस्पर्धा कम न हो।

CCI ने पहले चिंता जताई थी कि रिलायंस और वॉल्ट डिज्नी की मीडिया परिसंपत्तियों के बीच 8.5 बिलियन डॉलर का विलय प्रतिस्पर्धा को नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर क्रिकेट प्रसारण अधिकारों पर उनके संयुक्त नियंत्रण के कारण।

28 फरवरी, 2024 को, स्टार इंडिया ने रिलायंस इंडस्ट्री और वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक बाध्यकारी निश्चित समझौता किया, जिसका अधिकांश स्वामित्व और नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्री के पास है, ताकि एक संयुक्त उद्यम बनाया जा सके, जो वायकॉम18 और स्टार इंडिया के बिजनेस को मिलाएगा, जिसमें एंटरटेनमेंट व स्पोर्ट्स पे टीवी और फ्री-टू-एयर नेटवर्क, डीटीसी सेवाएं, लाइब्रेरी कंटेंट और कुछ प्रॉडक्शन बिजनेस (स्टार इंडिया ट्रांजैक्शन) शामिल हैं।

लेन-देन के बाद संयुक्त उद्यम की वैल्यू ₹70,352 करोड़ (8.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर) आंकी गई है। उपरोक्त चरणों के पूरा होने के बाद, संयुक्त उद्यम का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्री के पास होगा और इसका स्वामित्व 16.34% रिलायंस इंडस्ट्री, 46.82% वायकॉम18 और 36.84% डिज्नी के पास होगा। डिज्नी संयुक्त उद्यम में कुछ अतिरिक्त मीडिया परिसंपत्तियों का भी योगदान कर सकता है, जो विनियामक और तीसरे पक्ष की मंजूरी के अधीन है।


टैग्स वायकॉम18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग मंजूरी स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड विलय प्रस्ताव डिजिटल18 मीडिया लिमिटेड स्टार टेलीविजन प्रोडक्शंस लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

13 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago