होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी यह कंपनी
ZEE ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगी यह कंपनी
सितंबर 2019 तक अपने प्रमोटर्स के कर्ज को चुकाने के लिए अपनी कंपनी की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है समूह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एस्सेल ग्रुप’ (Essel Group) ने घोषणा की है कि 'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में अतिरिक्त निवेश के लिए (Invesco Oppenheimer Developing Markets Fund) नामक कंपनी तैयार हो गई है। इसके तहत Invesco Oppenheimer Developing Markets Fund ने ZEEL के प्रमोटर्स से लगभग 4224 करोड़ रुपए में इसकी 11 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने पर सहमति जताई है।
गौरतलब है कि एस्सेल ग्रुप सितंबर 2019 तक अपने प्रमोटर्स के कर्ज को चुकाने के लिए अपनी कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस प्रक्रिया के तहत ‘ZEEL’ और ग्रुप की अन्य गैर मीडिया कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई कंपनियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई थी।
बता दें कि ‘Invesco Oppenheimer Developing Markets Fund’ एक निवेशक कंपनी है,जो यूएस सिक्योरिटीज और एक्सचेंज कमीशन में रजिस्टर्ड है। इस कंपनी का भारत में वित्तीय निवेश करने का लंबा इतिहास रहा है। यह वर्ष 2002 से ‘ZEEL’ का वित्तीय निवेशक बनी हुई है। ‘ZEEL’ के अलावा एस्सेल ग्रुप गैर मीडिया संपत्तियों के शेयर बेचने की तैयारी में भी है। एस्सेल ग्रुप का मानना है कि कर्जदाताओं को उनका पैसा लौटाने की प्रक्रिया तय समय में पूरी हो जाएगी।
इस बारे में ‘ZEEL’ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना है, ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘Invesco Oppenheimer Developing Markets Fund’ ने एक निवेशक के रूप में ‘ZEEL’ में अपना भरोसा जताया है। यह हमारे वित्तीय निवेशकों का अमूल्य विश्वास और समर्थन है, जो हमें साल-दर-साल शानदार वैल्यू तैयार करने में सक्षम बनाता है।’
टैग्स पुनीत गोयनका एस्सेल ग्रुप जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड