होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे प्रिया गोल्ड के CMD बी.पी. अग्रवाल, न्यूज चैनल की ओर भी बढ़ाए थे कदम

नहीं रहे प्रिया गोल्ड के CMD बी.पी. अग्रवाल, न्यूज चैनल की ओर भी बढ़ाए थे कदम

नामचीन उद्यमी  व प्रिया गोल्ड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर बल्लभ प्रसाद अग्रवाल (बी.पी. अग्रवाल) का हार्ट अटैक की वजह से मंगलवार को निधन हो गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

नामचीन उद्यमी  व प्रिया गोल्ड के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर बल्लभ प्रसाद अग्रवाल (बी.पी. अग्रवाल) का हार्ट अटैक की वजह से मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।  वे करीब 72 वर्ष के थे।

बता दें कि वे नोएडा से कोलकाता गए थे, जहां फ्लाइट से उतरते ही ब्लड प्रेशर का स्तर काफी नीचे जाने चला गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि बीपी अग्रवाल 1994 में छोटी सी पूंजी से बिस्किट का बिजनेस शुरू किया और जाते-जाते वह सलाना तीन हजार करोड़ का टर्नओवर देने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड (Surya Food And Agro Ltd) खड़ी कर गए।

बीपी अग्रवाल ने मीडिया इंडस्ट्री की दुनिया में भी कदम रखा और ‘सूर्या’ नाम से फिल्मी भोजपुरी संगीत समेत कई चैनल लॉन्च किए, जो अब भी चल रहे हैं। इनमें सूर्या समाचार’ नाम से एक न्यूज चैनल भी शामिल था, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद न्यूज चैनल न चल सका और आखिरकार न्यूज चैनल का कामकाज समेटना पड़ा।  

बीपी अग्रवाल बिस्किट व मीडिया कंपनी के अलावा भी कई अन्य उपक्रमों में सक्रिय थे, जैसे बल्ब, रियल एस्टेट आदि।

बताया जाता है कि शुरुआती दौर में बीपी अग्रवाल ने लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया और प्रिया गोल्ड बिस्किट के नाम से कारोबार शुरू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीन हजार करोड़ का एंपायर खड़ा कर गए।

दरअसल, राजस्थान के कोटपुतली से ताल्लुक रखने वाले बीपी अग्रवाल का जन्म सन 1949 में हुआ था। पिता कालीचरण अग्रवाल परिवार समेत कोलकाता के पानीहट्‌टी में आकर बस गए थे। जहां उन्होंने किराने का काम शुरू किया। बीपी अग्रवाल परिवार के बड़े बेटे थे। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वह पिता के कारोबार में हाथ बंटाते थे। 1967 में शादी के बाद उन्होंने प्रिया नाम से बिस्किट बनाने की शुरुआत की। 1991 में बीपी अग्रवाल कोलकाता छोड़कर नोएडा आ गए। जहां सेक्टर-4 में उन्होंने कोकोनट ऑयल की फैक्ट्री डाली, लेकिन उनकी मंजिल तो कुछ और थी। कोलकाता उनकी जन्मभूमि थी, तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया।

1994 में उन्होंने छोटी सी पूंजी से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड में प्रिया गोल्ड बिस्किट ब्रैंड की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। सूरजपुर के बाद उन्होंने लखनऊ, हरिद्वार, ग्वालियर, जगदीशपुर, जम्मू और सूरत में फैक्ट्रियां लगाईं और कारोबार को विस्तार देते चले गए। बीपी अग्रवाल की कंपनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्वॉलिटी क्राउन अवॉर्ड हासिल किया। इसके बाद उद्यमिता कौशल में यूपी सरकार ने 2006 में यूपी रत्न से नवाजा। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

बता दें कि बीपी अग्रवाल बेहद ही जिद्दी स्वभाव के थे। वे जो कह देते थे, वह पत्थर की लकीर होती थी। बताया जाता है कि फैक्ट्री में बिजली कनेक्शन के लिए मांगी गई रिश्वत नहीं देने पर अड़ गए, तो उन्होंने लंबे समय तक जेनरेटर से ही फैक्ट्री चलाई। शायद इसी जिद ने उन्होंने बिस्किट के दो महारथियों ब्रिटानिया और पारले समूह के सामने अपना अंपायर खड़ा किया।    

  


टैग्स न्यूज चैनल सूर्या समाचार म्यूजिक चैनल सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड प्रिया गोल्ड बीपी अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

18 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago