होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चीन ने मीडिया में किया बड़ा धमाल, लॉन्च की ये अनोखी एंकर

चीन ने मीडिया में किया बड़ा धमाल, लॉन्च की ये अनोखी एंकर

तकनीकी के मामले में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग हर क्षेत्र में तकनीकी का बोलबाला है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तकनीकी के मामले में दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लगभग हर क्षेत्र में तकनीकी का बोलबाला है और पत्रकारिता भी इससे अछूती नहीं है। रोबोट पत्रकार के आविष्कार के बाद अब इस दिशा में तमाम नए प्रयोग हो रहे हैं। इस कड़ी में चीन में दुनिया की पहली 3D न्यूज एंकर को लॉन्च कर दिया गया है।

ये कारनामा अंजाम देने वाली चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ है, जिसने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है। 3D तकनीक से चलने वाली यह दुनिया की पहली  न्यूज एंकर बन गई है।

उल्लेखनीय है कि चीन की सरकारी एजेंसी शिन्हुआ ने एक अन्य एजेंसी के साथ मिलकर इस आर्टिफिशियल इंटलीजेंस 3डी एंकर को लॉन्च किया है, इसका एक वीडियो भी इसी एजेंसी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है।

शिन्हुआ की ओर से बताया गया है कि ये 3डी न्यूज एंकर आसानी से घूम सकती है, इसी के साथ जैसी खबर होती है ये अपने चेहरे के हावभाव को भी वैसे ही बदल सकती है। ये अपने सिर के बालों और ड्रेस में भी परिवर्तन कर सकती है। अभी एक वीडियो के ट्रायल के तौर पर इसे न्यूज पढ़ते और अन्य कई मुद्राओं में दिखाया गया है। आने वाले समय में ये 3 डी न्यूज एंकर ऐसे ही चैनलों पर खबर पढ़ते हुए नजर आ सकती है।

3D न्यूज एंकर को तैयार करने वाली कंपनी का कहना है कि ये इंसानी आवाज की नकल कर सकती है। चेहरे, होंठ के हाव-भाव को पहचान सकती है। अपनी शैली में परिवर्तन भी ला सकती है। इससे पहले 2018 में शिन्हुआ क्यू हाउ नाम से डिजिटल एंकर को न्यूज की दुनिया में उतार चुकी है। मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल कर उसे आवाज की नकल करने, चेहरे की गति और वास्तविक प्रस्तोता के हाव भाव की नकल करता था। आने वाले दिनों में हो सकता है 3D न्यूज एंकर स्टूडियो से बाहर कई मौकों पर ताजा समाचार पढ़ते हुए नजर आए।

टैग्स चीन दुनिया 3डी न्यूज एंकर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है