होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee Media के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय ओझा का निधन

Zee Media के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय ओझा का निधन

अभय ओझा को मीडिया कंपनियों में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय ओझा अब हमारे बीच नहीं रहे। अभय ओझा के परिवार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शनिवार की रात कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest) की वजह से उनका निधन हो गया।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही अभय ओझा ने ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) में प्रेजिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ में वह वर्ष 2013 से कार्यरत थे।

अभय ओझा को मीडिया कंपनियों में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव था। उनके नेतृत्व में ही ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने नेशनल न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’ और दो रीजनल चैनल्स लॉन्च किए थे। मीडिया इंडस्ट्री में ‘न्यूज नेशन नेटवर्क‘ को इतनी ऊंचाई तक ले जाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ‘न्यूज नेशन’ से पहले वह ‘टीवी9’ (TV9) में वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

‘दिल्ली यूनिवर्सिटी’ से इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएट अभय ओझा पूर्व में ‘रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क‘ में नेशनल सेल्स हेड, ‘नेटवर्क18‘ में असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) और ‘टीवी टुडे‘ में सीनियर मैनेजर (ऐड सेल्स) के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुके थे।


टैग्स निधन जी मीडिया जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड जी चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय ओझा रेवेन्यू हेड मुख्य राजस्व अधिकारी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

21 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

23 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago