होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee Live में इस बड़े पद से स्वरूप बनर्जी ने दिया इस्तीफा

Zee Live में इस बड़े पद से स्वरूप बनर्जी ने दिया इस्तीफा

बनर्जी ने इस कंपनी को जुलाई 2018 में जॉइन किया था। ZEEL से पहले स्वरूप बनर्जी ‘इवेंट कैपिटल’ (Event Capital) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी लाइव’ (Zee Live) के चीफ बिजनेस ऑफिसर स्वरूप बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बनर्जी ने ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में जुलाई 2018 में जॉइन किया था।

अपनी एक लिंक्डइन पोस्ट में स्वरूप बनर्जी ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘#Supermoon, #Arth, #itsagirlthing और #indiashayariproject के साथ देश भर में और अब मध्य पूर्व व अफ्रीका में मैंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और यहां मेरा सफर काफी अच्छा रहा है। परिवार की देखभाल के लिए मेरे काफी कहने पर आखिर पुनीत मुझे जाने देने पर सहमत हो गए हैं।’  

अपनी इस पोस्ट में बनर्जी ने ZEEL में शामिल होने से पहले पुनीत गोयनका से मिलने की बातें शेयर करते हुए यह भी लिखा है, ‘जुलाई 2018 जब राजेश केजरीवाल मुझे पुनीत गोयनका से मिलाने ले गए थे, तो मैं समझ गया था कि अब मेरी जिंदगी का नजरिया बदल जाएगा। पुनीत, राहुल जौहरी और एक बेहतरीन टीम के साथ मिलकर हमने ZEE LIVE को शून्य से लेकर आज इस बड़े मुकाम पर पहुंचाया है।’

बता दें कि ZEEL से पहले स्वरूप बनर्जी ‘इवेंट कैपिटल’ (Event Capital) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘वायकॉम18’ (Viacom18), ‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) और ‘एमटीवी नेटवर्क्स एशिया’ (MTV Networks Asia) के साथ भी काम कर चुके हैं।

टैग्स पुनीत गोयनका इस्तीफा रिजाइन जी लाइव स्वरूप बनर्जी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है