होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बुक फेयर में पत्रकार पर लगा ये गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुक फेयर में पत्रकार पर लगा ये गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चेन्नई प्रेस क्लब ने पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

चेन्नई पुलिस ने रविवार सुबह वरिष्ठ पत्रकार वी. अंबालगन को गिरफ्तार किया है। अंबालगन पर 43वें चेन्नई बुक फेयर में एक स्टॉल लगाकर राज्य की एआईएडीएमके सरकार के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करतीं किताबें बेचने का आरोप है। पत्रकार को 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इससे पहले शनिवार को बुक फेयर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने अंबालगन से स्टॉल खाली करने के लिए कहा था। इस मामले में अंबालगन को एक नोटिस भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि सरकार विरोधी किताबें बेचना निर्धारित गाइडलाइंस का उल्लंघन है। इसके बावजूद स्टॉल खाली न करने पर रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने अंबालगन को गिरफ्तार कर लिया।  

गिरफ्तार किए गए वी. अंबालगन ‘मक्कल सैइथी मइय्यम’ (Makkal Seithi Maiyam) नाम से एक पब्लिशिंग हाउस चलाते हैं। वहीं, पत्रकार की गिरफ्तारी के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। चेन्नई प्रेस क्लब ने अंबालगन को गिरफ्तार किए जाने की निंदा करते हुए उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग की है। काउंसिल का कहना है कि पत्रकार ने स्टॉल खाली कराए जाने का कारण लिखित में पूछा था और वह बताए जाने पर स्टॉल छोड़ दिया। वहीं, बुक फेयर के अधिकारियों का कहना है कि स्टॉल खाली करने के लिए कहने पर पत्रकार ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

बताया जाता है कि पत्रकार ने सरकार से ‘सूचना का अधिकार’ (आरटीआई) के तहत मिले जवाबों को किताबों की शक्ल दी है और उनमें कथित रूप से सरकार के विभिन्न विभागों में फैले भ्रष्टाचार को उजागर किया है। पुलिस ने पत्रकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स पत्रकार गिरफ्तार तमिलनाडु सरकार सरकार की आलोचना वी. अंबालगन चेन्नई बुक फेयर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है