होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba की जूरी पैनल में टाटा पावर कंपनी के CEO डॉ. प्रवीर सिन्हा का नाम हुआ शामिल
enba की जूरी पैनल में टाटा पावर कंपनी के CEO डॉ. प्रवीर सिन्हा का नाम हुआ शामिल
देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के सीईओ व एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर कंपनियों में से एक टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के सीईओ व एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) के जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं। लगभग 36 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. सिन्हा को भारत में विद्युत उत्पादन और वितरण क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।
डॉ. सिन्हा ने पहले टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के सीईओ व एमडी के रूप में कार्य किया, जिसकी दिल्ली सरकार के साथ सार्वजनिक निजी भागीदारी (Public Private Partnership) है। वह CII National Committee on Power के साथ-साथ विभिन्न इंडस्ट्री बॉडीज के को-चेयरमैन भी हैं।
डॉ. सिन्हा एक योग्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। वह बेंगलुरु के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बिजनेस लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से उन्होंने अपनी पीएचडी की है। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), बोस्टन, यूएसए में विजिटिंग रिसर्च एसोसिएट हैं और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड आर्किटेक्चरल साइंस, रायर्सन यूनिवर्सिटी, कनाडा में एक प्रतिष्ठित विजिटिंग स्कॉलर भी हैं।
enba को 2008 में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा तैयार किया गया था, जिसका उद्देश्य टीवी न्यूज में सर्वश्रेष्ठ शख्सियतों को पहचानना और भारत में टीवी ब्रॉडकास्ट के भविष्य को आकार देने के लिए इंडस्ट्री के जिम्मेदार व्यक्तियों को पुरस्कृत करना था। इस वर्ष, enba अपने 15वें संस्करण में है और जूरी का नेतृत्व सीनियर ब्यूरोक्रेट और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे।
टैग्स इनबा जूरी पैनल डॉ. प्रवीर सिन्हा