होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सस्ता हो सकता है आपके केबल टीवी का बिल, उठी ये मांग

सस्ता हो सकता है आपके केबल टीवी का बिल, उठी ये मांग

‘महाराष्ट्र केबल ऑपरेटर्स फाउंडेशन’ ने ‘इस बारे में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ को लिखा है एक लेटर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘महाराष्ट्र केबल ऑपरेटर्स फाउंडेशन’ (MCOF) ने ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (MCOF)  से गुजारिश की है कि वह अपने सदस्यों से कहे कि वे पे चैनल्स (Pay Channels) के लिए टैरिफ में डिस्काउंट दें अथवा चार महीने (20 अप्रैल से 20 अगस्त) तक इसे माफ कर दें। 

‘महाराष्ट्र केबल ऑपरेटर्स फाउंडेशन’ ने इसके पीछे दो कारण बताए हैं। ‘MCOF’ के अनुसार, पहली बात तो यह है कि पिछले दो महीने से चैनल्स के पास ऑरिजनल कंटेंट नहीं है। दूसरा, तमाम सबस्क्राइबर्स चैनल्स के लिए भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।   

‘आईबीएफ’ प्रेजिडेंट एनपी सिंह को भेजे गए एक लेटर में ‘MCOF’ का कहना है कि यह गुजारिश विशेषकर उन आईबीएफ मेंबर्स के लिए की गई है, जो पे चैनल्स (pay channels) संचालित करते हैं और उनका मंथली टैरिफ एसडी फीड (SD Feed) के लिए 10 से 19 रुपए और एचडी फीड (HD Feed) के लिए अतिरिक्त होता है।  

लेटर में यह भी कहा गया है, ‘हमारे सबस्क्राइबर्स कह रहे हैं कि सभी चैनल्स लगभग दो महीने से पुराने प्रोग्राम ही दिखा रहे हैं। वहीं, कोई भी यह सुनिश्चित करने की स्थिति में नहीं है कि फ्रेश प्रोग्राम्स कब से प्रसारित किए जाएंगे। स्पोर्ट्स और मूवी चैनल्स के लिए भी ऐसा ही है, जो जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स और अन्य जॉनर्स के मुकाबले फ्रेश कंटेंट देने में अभी काफी धीमे रहेंगे।’

 ‘MCOF’ का कहना है, ‘इस स्थिति में सबस्क्राइबर्स इन चैनल्स को अपने आप ही बंद कर देंगे अथवा हम ही ऐसा करने के लिए मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) हम पर भुगतान करने के लिए दबाव बना रहे हैं, जबकि हमारे सबस्क्राइबर्स भुगतान करने में असमर्थ हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि यह सभी लोगों के लिए अच्छा रहेगा कि पे चैनल्स टैरिफ में भारी छूट देने की पेशकश करें, यदि छूट नहीं देते हैं तो इन्हें चार महीने के लिए पूरी तरह से माफ कर देना चाहिए।’

‘MCOF’ का कहना है कि जुलाई के मध्य में इसकी समीक्षा की जा सकती है और जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GECs) को स्पोर्ट्स और मूवी चैनल्स से अलग एक वर्ग के रूप में देखा जा सकता है। फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि इस तरह के कदम से न केवल सबस्क्राइबर्स के बीच अच्छी साख बनेगी, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि विज्ञापन आय कम न हो, कस्टमर्स को चैनल्स से जोड़े रखने में मदद मिलेगी।

लेटर में ‘MCOF’ की ओर से कहा गया है, ‘हमें उम्मीद है कि आप इस बारे में गौर करेंगे कि हम भी इसमें अपनी मार्केटिंग फीस से समझौता कर रहे हैं, ताकि पूरी वैल्यू चेन बनी रहे। उम्मीद है कि इन गुजारिशों पर जल्द और उचित विचार किया जाएगा।’


टैग्स आईबीएफ एनपी सिंह इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स महाराष्ट्र केबल ऑपरेटर्स फाउंडेशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago