होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब BARC India से जुड़ीं डॉली झा
इस बड़े पद पर अब BARC India से जुड़ीं डॉली झा
डॉली झा पूर्व में ‘KANTAR’, ‘ITC Foods’ और ‘Nielsen’ में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने डॉली झा को अपना चीफ ऑफ प्रॉडक्ट एंड रिसर्च नियुक्त किया है। डॉली झा को इंडस्ट्री में काम करने का करीब तीन दशक का अनुभव है।
पूर्व में वह ‘कंतार’ (KANTAR), ‘आईटीसी फूड’ (ITC Foods) और ‘नील्सन’ (Nielsen) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी प्रमुख भूमिका निभा चुकी हैं। उन्हें कंज्यूमर रिसर्च, ऑडियंस मीजरमेंट, मीडिया एनालिटिक्स और इनोवेशन रिसर्च में महारत हासिल है।
बता दें कि ‘बार्क इंडिया’ से पहले डॉली झा ‘Nielsen Media-India’ में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘Nielsen’ में अपने करीब 13 साल के सफर के दौरान उन्होंने तमाम लीडरशिप भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
अपनी नियुक्ति के बारे में डॉली झा का कहना है, ‘बार्क इंडिया में चीफ ऑफ प्रॉडक्ट एंड रिसर्च के तौर पर जॉइन करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। बार्क आज दुनिया में सबसे बड़ा ऑडियंस मीजरमेंट सिस्टम संचालित करता है। मुझे उम्मीद है कि हितधारकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने अनुभव के द्वारा मीजरमेंट को और विकसित करके मैं बार्क में बेहतर योगदान दूंगी।’
वहीं, डॉली झा का स्वागत करते हुए ‘बार्क इंडिया’ के सीईओ नकुल चोपड़ा का कहना है, ‘बार्क की लीडरशिप टीम में डॉली झा का शामिल होना काफी अच्छा है। चीफ ऑफ प्रॉडक्ट एंड रिसर्च के रूप में वह हमारे ईको सिस्टम (इनपुट और आउटपुट दोनों) में अत्यधिक मूल्य (immense value) शामिल करेंगी। उनके विशाल अनुभव को देखते हुए मेरा मानना है कि वह इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। नील्सन में अपने कार्यकाल के दौरान डॉली को पहले से ही इसकी गहरी जानकारी और समझ है कि बार्क क्या करता है। मैं बार्क इंडिया में उनका गर्मजोशी से स्वागत करता हूं और उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’
टैग्स बार्क इंडिया ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल नकुल चोपड़ा डॉली झा