होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्राइट आउटडोर मीडिया ने मुकेश शर्मा को नया CEO नियुक्त किया

ब्राइट आउटडोर मीडिया ने मुकेश शर्मा को नया CEO नियुक्त किया

ब्राइट आउटडोर मीडिया (Bright Outdoor Media) ने मुकेश शर्मा को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

ब्राइट आउटडोर मीडिया (Bright Outdoor Media) ने मुकेश शर्मा को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। मुकेश शर्मा इससे पहले मिड-डे इन्फोमीडिया लिमिटेड में बिजनेस हेड के तौर पर कार्य कर चुके हैं और लीडरशिप के क्षेत्र में उन्हें गहरा अनुभव है।

अब ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड में मुकेश शर्मा कंपनी की रणनीतिक विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वह न केवल टॉपलाइन ग्रोथ (कंपनी की आय में वृद्धि) और बॉटमलाइन परफॉर्मेंस (लाभप्रदता) को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि नए बिजनेस वर्टिकल्स में विविधीकरण के अवसरों की भी तलाश करेंगे।

अपनी नई भूमिका को लेकर उत्साह जताते हुए मुकेश शर्मा ने कहा, “मैं इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हूं। ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड एक प्रीमियम आउटडोर मीडिया ऐडवर्टाइजिंग कंपनी के रूप में समृद्ध विरासत रखती है। मेरा ध्यान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने, नए वर्टिकल्स और रेवेन्यू स्ट्रीम्स में विस्तार के अवसर तलाशने और समग्र पी एंड एल (प्रॉफिट एंड लॉस) को मजबूत करने पर रहेगा।”

कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) डॉ. योगेश लखानी ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि मुकेश ब्राइट आउटडोर फैमिली के लिए एक सशक्त सहयोगी साबित होंगे। उन्होंने अब तक अपने करियर में बिजनेस मार्जिन सुधारने और स्टेकहोल्डर्स को लगातार मूल्य प्रदान करने में शानदार काम किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव हमारे अगले विकास चरण को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है