होम / मीडिया फोरम / डिप्रेशन की गुत्‍थी खोलकर 'जीवन संजीवनी' देने वाली किताब है ‘जीवन संवाद’  

डिप्रेशन की गुत्‍थी खोलकर 'जीवन संजीवनी' देने वाली किताब है ‘जीवन संवाद’  

वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार दयाशंकर मिश्र की लोकप्रिय वेबसीरीज 'डियर जिंदगी- जीवन संवाद' (Dear Zindagi-Jeevan Samvad) एक किताब के रूप में मार्केट में दस्तक दे चुकी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार दयाशंकर मिश्र की लोकप्रिय वेबसीरीज 'डियर जिंदगी- जीवन संवाद' (Dear Zindagi-Jeevan Samvad) एक किताब के रूप में मार्केट में दस्तक दे चुकी है। यह सीरीज 'डिप्रेशन और आत्महत्या के विरुद्ध' जीवन संवाद पर आधारित है। 'जीवन संवाद' का लोकार्पण रविवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया गया।

इस सीरीज के अंतर्गत अब तक 600 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं, जिसे एक करोड़ से अधिक बार डिजिटल माध्यम में पढ़ा जा चुका है। इनमें से से चुनिंदा 64 लेखों को पुस्तक में शामिल किया गया है।

लोकार्पण समारोह के दौरान किताब का विमोचन वरिष्ठ आलोचक डॉ. विजय बहादुर सिंह, साहित्यिक अभिरुचि के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, मध्यप्रदेश माध्यम के संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह और किताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कैंसर सर्वाइवर शील सैनी ने किया, तो वहीं वरिष्ठ पत्रकार, जेल सुधारक और मीडिया शिक्षक डॉ. वर्तिका नंदा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

दुख से लड़ने की ताकत देती है यह किताब

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय बहादुर सिंह ने कहा कि दयाशंकर एक ऐसा सरस गद्य लिख रहे हैं, जो हिंदी के पाठकों के लिए अब तक उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि 'आत्महत्या और अवसाद' जैसे विषयों पर डॉक्टर या पाश्चात्य तरीके से तो कई लोग सोचते हैं, लेकिन आधुनिक जीवन-दृष्टि में भारत की गहरी परंपरा को आत्मसात करते हुए सरलता से कोई बात कहना दयाशंकर को बखूबी आता है। यह किताब मनुष्य को दुखों से लड़ने की वैसी ही ताकत देती है, जैसी ताकत सत्य हरिश्चंद्र, भगवान राम और धर्मराज युधिष्ठिर के जीवन चरित्र से मिलती है। महाभारत में जब अर्जुन अवसाद में आए तो कृष्ण उनके चिकित्‍सक बन कर खड़े हो गए।  यह किताब हमें इसी अवसाद से जीवन की ओर ले जाने का मार्ग दिखाती है। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि हमारी चेतना बीमार है। इसे बचाने के लिए हमें हजारों दयाशंकर चाहिए होंगे।

लेखक का अनुभव

अपनी किताब की उपयोगिता पर बात करते हुए दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अब तक वेबसीरीज के रूप में लिखे गए 650 से अधिक आलेखों में से चुनिंदा 64 लेखों को पुस्तक में शामिल किया गया है। मिश्र ने बताया कि अब तक कम से कम 8 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने स्वीकार किया कि वह आत्महत्या की मन:स्थिति में पहुंच गए थे, लेकिन इन लेखों को पढ़ना शुरू करने के बाद उनका जीवन बच गया। मिश्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह किताब खुद को बहुत फिट और और तेजतर्रार दिखाने वाली व्यक्तित्व विकास की किताबों जैसी नहीं है। उन्‍होंने कहा, किताब परवरिश के साथ बच्चों के मन, अवसाद के कारण और मन के आत्‍महत्‍या तक पहुंचने के कारणों की विस्‍तार से बात करती है। उन्‍होंने कहा कि अवसाद की गुत्‍थी खोलकर आत्‍महत्‍या से बचाने वाली किताब है जीवन संवाद।

युवाओं के लिए है यह किताब

पुष्पेंद्र पाल सिंह ने कहा कि यह किताब युवाओं के साथ बच्‍चों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि एक तरफ युवा पीढ़ी पर रोजगार पाने का दबाव रहता है और दूसरी तरफ यही उम्र प्रेम और भावुकता की भी होती है। ऐसे में कई बार दबाव में नौजवान घातक कदम उठा लेते हैं। वे किसी से अपनी परिस्थिति साझा नहीं कर पाते हैं और भीतर के अंधेरे की तरफ चल निकलते हैं। ऐसे युवा जब इस किताब को पढ़ेंगे तो उन्हें लगेगा जैसे कोई उनका दोस्त उनकी परेशानियों के बारे में बड़ी जिम्मेदारी से उनसे बात कर रहा है। इससे जीने का जो हौसला बढ़ेगा, वह हमारे समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। पुष्पेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 'स्वांत: सुखाय' की बजाय परिवर्तन की आकांक्षा के साथ लिखी गई पुस्तक है 'जीवन संवाद'।

जटिल विषयों के साथ सरल संवाद

धर्मेंद्र सिंह ने विश्व की कुछ महान कृतियां और यूरोप के देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें अपनी जीवनशैली को समय की जरूरतों के हिसाब से ढालने की जरूरत है। भारत में अभी लोग मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग नहीं हैं। यही नहीं अभी हम उस पुरानी धारणा से ग्रसित हैं जिसमें अवसाद या डिप्रेशन के बारे में दूसरों को बताना शर्म की बात समझा जाता है। हमारी यह रूढ़ियां मानसिक समस्याओं को और ज्यादा बढ़ा देती हैं। ऐसे में दयाशंकर मिश्र बातचीत के रूप में इतने जटिल विषयों से संवाद कर रहे हैं। यानी उनकी किताब को पढ़ते समय हमें अवसाद की रूढ़िवादी मानसिकता से बचने का मौका मिलेगा और जरूरतमंद व्यक्ति सिर्फ बेहतर जीवन के बारे में बात करने के बहाने अपनी कमियों को भी आसानी से देख लेगा।

दुख के क्षणों में होगी मददगार

शील सैनी जो खुद भी कैंसर सरवाइवर हैं, उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही थीं, तब 'जीवन संवाद' के डिजिटल लेखों ने उन्हें 'जीवन संजीवनी' दी। शील सैनी ने कहा यह किताब सिर्फ अवसाद से लड़ने के लिए नहीं, यह किताब हर उस आदमी के लिए है जो दुख में है, तकलीफ में है और जिसे अपने सामने बहुत धुंधला दृश्य नजर आता है। यह किताब हमारे दुख के क्षणों में मदद का हाथ बढ़ाते हुए दोस्त की तरह है। इस पुस्तक को संवाद प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। 

विमोचन समारोह में बड़ी संख्‍या में देश के प्रबुद्ध लोग, सीआईएसएफ के अधिकारी, जवान और प्रतिष्‍ठि‍त लेखक और मुंबई, इंदौर, लखनऊ, भोपाल, रांची और पटना  समेत कई शहरों से आए ‘जीवन संवाद’ वेबसीरीज के पाठक शामि‍ल थे

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स दयाशंकर मिश्र डियर जिंदगी- जीवन संवाद
सम्बंधित खबरें

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

ZEEL को SEBI का कारण बताओ नोटिस : कंपनी ने आरोपों को फिर किया खारिज

ज़ी एंटरटेनमेंट को SEBI से कारण बताओ नोटिस मिला है, जो 2019 के आरोपों से जुड़ा है। कंपनी ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए जवाब देने की बात कही और निष्पक्ष जांच पर भरोसा जताया है।

2 days ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 days ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 days ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

19 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago