होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बॉम्बे HC ने नए IT नियमों के दो प्रावधानों के पालन पर लगाई रोक, कही ये बात

बॉम्बे HC ने नए IT नियमों के दो प्रावधानों के पालन पर लगाई रोक, कही ये बात

लीगल न्यूज पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले की ओर से दायर की गई है याचिका

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

बॉम्बे हाई कोर्ट ने नए आईटी नियमों (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) 2021 के मामले में डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स को अंतरिम तौर पर आंशिक राहत दी है। दरअसल, हाई कोर्ट ने नए आईटी नियमों के प्रावधानों पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है, जिसमें आचार संहिता भी शामिल है, जिसका डिजिटल न्यूज मीडिया और ऑनलाइन पब्लिशर्स द्वारा पालन किया जाना है।

लीगल न्यूज पोर्टल ‘द लीफलेट’ (The Leaflet) और पत्रकार निखिल वागले की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने नियमों की उपधाराओं 9 (1) और 9 (3) के कार्यान्वयन पर अंतरिम रोक लगा दी। मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और जस्टिस जीएस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि आचार संहिता का ऐसा अनिवार्य पालन याचिकाकर्ताओं को संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। इसके साथ ही पीठ ने यह भी कहा कि उपधारा 9 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के दायरे से भी बाहर चली जाती है। पीठ ने जवाब दाखिल करने के लिए आदेश पर रोक लगाने संबंधी केंद्र सरकार के अनुरोध को भी खारिज कर दिया। पीठ का कहना था कि नियम स्पष्ट रूप से अनुचित हैं और आईटी अधिनियम के उद्देश्यों और प्रावधानों से परे हैं।

अदालत ने केंद्र को याचिका के जवाब में हलफनामा दाखिल करने और उसके बाद याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रत्युत्तर देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। मामले की अंतिम सुनवाई के लिए 27 सितंबर की तारीख तय की गई है।

केरल और मद्रास उच्च न्यायालयों के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट देश में ऐसी तीसरी अदालत है, जिसने याचिकाकर्ताओं को आईटी नियम 2021 को लागू करने और सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा कार्रवाई से अंतरिम राहत दी है। बता दें कि ‘द लीफलेट’ ने जुलाई की शुरुआत में नए आईटी नियमों 2021 को चुनौती दी थी। लीफलेट के कॉन्ट्रीब्यूटिंग एडिटर आशीष खेतान भी सह-याचिकाकर्ता थे।

टैग्स बॉम्बे हाई कोर्ट आईटी रूल्स आईटी नियम 2021
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है