होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शाहिद कपूर को रास नहीं आया पत्रकार का ये सवाल, बोले-तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या?

शाहिद कपूर को रास नहीं आया पत्रकार का ये सवाल, बोले-तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है क्या?

फिल्म ‘कबीर सिंह’ के ट्रेलर की रिलीज़ के मौके पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के शाहिद कपूर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पत्रकारों का काम है सवाल पूछना, लेकिन कभी-कभी यह काम उनके लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। फिल्म ‘कबीर सिंह’ के ट्रेलर की रिलीज़ के मौके पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक पत्रकार के सवाल पर अभिनेता शाहिद कपूर इतने खफा हुए कि तू-तड़ाक पर ही उतर आये। ‘कबीर सिंह’ 21 जून को बड़े पर्दे पर आएगी। इस फिल्म में शाहिद के अलावा कियारा आडवाणी भी हैं। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने शाहिद और कियारा से फिल्म से जुड़े सवाल भी पूछे। इसी बीच, वहां मौजूद एक पत्रकार ने कियारा से पूछ लिया कि फिल्म में कितने किसिंग सीन हैं। दरअसल, 2 मिनट 43 सेकंड के ट्रेलर में कुछ किसिंग सीन भी दिखाए गए हैं। यही देखकर पत्रकार के मन में उक्त सवाल जागा और उसने तुरंत पूछ लिया।

कियारा ने बिना किसी झिझक के जवाब देते हुए कहा,‘मैंने गिने नहीं हैं, इसके लिए आपको थियेटर में फिल्म देखनी होगी।’ इससे पहले कि पत्रकार कुछ पूछ पाता, शाहिद ने बीच में बोलते हुए कहा, ‘उसी का पैसा है।’ इसके बाद कुछ अन्य पत्रकारों ने सवाल-जवाब किये, लेकिन ‘किसिंग सीन’ जानने को उत्सुक पत्रकार से ज्यादा देर तक खामोश नहीं रहा गया। कुछ देर के बाद उसने फिर कियारा से वही सवाल पूछा। यह देखकर शाहिद कपूर भड़क गए और उन्होंने पत्रकार को जमकर लताड़ा। शाहिद ने कहा, ‘तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं क्या काफी टाइम से? मैंने कहा देखना है तो पैसा देना पड़ेगा। यह नहीं बोला कि पैसा उसी का है। वो ही तूने समझा और ऐसा तेरे दिमाग में अटक गया।’

शाहिद इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, ‘अरे पप्पी छोड़कर कुछ और भी पूछो। एक्टिंग भी की है, लोगों ने इस फिल्म में।’ इसके बाद पत्रकार खामोश हो गया। शाहिद के गुस्से को देखते हुए किसी दूसरे पत्रकार ने ‘किसिंग सीन’ को लेकर कोई सवाल नहीं पूछा। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है, जब कलाकार इस तरह से पत्रकारों पर भड़के हों। पहले भी ऐसा होता रहा है, लेकिन गुस्सा व्यक्त करने की भी एक मर्यादा होती है। शाहिद को यदि सवाल पसंद नहीं आया था तो वो यह बात अच्छे से समझा भी सकते थे। इस तरह ‘तू-तड़ाक’ पर उतर आना कहां तक जायज है?

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स शाहिद कपूर कबीर सिंह कियारा आडवाणी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago