होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों पर भड़के बीजेपी MLA, ये थे उनके विवादित बोल

पत्रकारों पर भड़के बीजेपी MLA, ये थे उनके विवादित बोल

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

पंकज शर्मा 6 years ago

अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले की बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने न सिर्फ सरकारी डॉक्टरों को राक्षस की संज्ञा दी है, वहीं पत्रकारों को भी दलाल बता दिया है।

डॉक्टर-डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘मीडिया बंधुओं का भाव पूरी तरह से पवित्र नहीं है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का धंधा सिर्फ थाने व तहसील की दलाली करना है। वहीं, अच्छाई कम छापेंगे, बुराई वाली खबरें ज्‍यादा। ऐसे लोग पत्रकारिता जगत में आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं?’ इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों को इमरजेंसी वार्ड में बंद करने को लेकर उनका कहना था कि पत्रकारों को कमरे में बंद नहीं किया गया था, बल्कि इज्जत से बैठाया गया था।

गौरतलब है कि शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इससे सरकार के लिए परेशानी हो जाती है। बीजेपी विधायक के इस बयान से लगता है कि पीएम मोदी की इस नसीहत का पार्टी नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स बीजेपी विधायक बिगड़े बोल मीडिया से अपशब्द सुरेंद्र सिंह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है