होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भाजपा ने प्रेम शुक्ल व शाजिया इल्मी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रेम शुक्ल व शाजिया इल्मी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई के प्रेम शुक्ल और दिल्ली की शाजिया इल्मी को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई के प्रेम शुक्ल और दिल्ली की शाजिया इल्मी को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इन दो नियुक्तियों के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में कुल 25 प्रवक्ता हो जाएंगे। इससे पूर्व पार्टी के पास कुल 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता थे।

भाजपा से जुड़ने से पहले प्रेम शुक्ल, शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक रह चुके हैं, वहीं शाजिया इल्मी वर्ष 2014 तक आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं।

शाजिया इल्मी ने अपने ट्विटर हैंडल से आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर पार्टी को धन्यवाद दिया।

आपको बता दें कि शाजिया इल्मी पूर्व में टीवी पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने पत्रकारिता छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। शाजिया इल्मी ने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। 2014 में ही शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया था, 2015 से ही वह भारतीय जनता पार्टी में हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है