होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फोटो जर्नलिस्ट के इस जज्बे को सलाम

फोटो जर्नलिस्ट के इस जज्बे को सलाम

लोगों की संवेदनहीनता ने फोटो पत्रकार को किया काफी दुखी

नीरज नैयर 6 years ago

पत्रकारों पर अक्सर यह आरोप लगते रहते हैं कि वो खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।  उन्हें दूसरों की जान की कोई परवाह नहीं। इंदौर के फोटो जर्नलिस्ट प्रवीण बरनाले ने इन आरोपों को गलत साबित कर दिखाया है। बरनाले की तत्परता और सूझबूझ के चलते कई लोगों की जान बच गई। घटना चंद रोज पहले की है, जब बल्लाकांड में विधायक आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आकाश की गिरफ्तारी से उनके समर्थकों में नाराजगी थी। इसी नाराजगी को प्रकट करने के लिए इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता धरना दे रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ नेता माइक थामे यह बताने में लगे थे कि उनके प्रिय विधायक आकाश ने कुछ गलत नहीं किया।

इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने के लिए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के फोटो जर्नलिस्ट प्रवीण बरनाले कुछ फोटोग्राफरों के साथ मौके पर मौजूद थे। भाषण समाप्ति की ओर था, तभी बरनाले को महसूस हुआ कि उनके हाथ पर कुछ गिरा है, उन्होंने सूंघकर देखा तो वह पेट्रोल था। इस बीच, पीछे से जोर-जोर से आवाजें आने लगीं। बरनाले मुड़े तो पाया कि एक शख्स अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क रहा है और उसके हाथ में माचिस भी है। वैसे तो घटनास्थल पर भीड़ मौजूद थी, लेकिन जैसा कि अक्सर होता है, लोग आकाश के समर्थक को आग लगाने से रोकने के बजाय विडियो बनाने में मशगूल थे।

जान देने को उतारू समर्थक को एक व्यक्ति पीछे से पकड़ा जरूर हुआ था, मगर स्थिति उसके नियंत्रण से बाहर थी। बरनाले को समझते देर नहीं लगी कि यदि उक्त समर्थक ने आग लगा ली तो कई जानें जा सकती हैं। लिहाजा, उन्होंने इस संभावित एक्सक्लूसिव दृश्य को कैद करने के बजाय अपने कैमरे को साइड किया और उग्र समर्थक के हाथों से माचिस छीनने के लिए कूद पड़े। लोग बरनाले की मदद करने के बजाय इसे भी अपने कैमरे में उतारते रहे। कुछ देर की मशक्कत के बाद आरोपी से माचिस छीनने में बरनाले सफल रहे। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

प्रवीण बरनाले यदि चाहते तो अन्य लोगों की तरह पूरी घटना को कैमरे की नजरों से देख सकते थे, संभव है उनकी किसी फोटो को अवॉर्ड भी मिल जाता, लेकिन उस स्थिति में मानवता की हार होती। इसलिए उन्होंने मानवता को जीवित रखने के लिए कुछ देर के लिए पत्रकारिता को किनारे कर दिया।

समाचार4मीडिया से बातचीत में प्रवीण बरनाले ने कहा ‘मेरे पास समय बहुत कम था। या तो मैं उसे आग लगाने देता और खुद फोटो खींचता जो कि मेरा काम है। या फिर मैं इंसान होने के नाते इंसानियत को प्राथमिकता देता। मैंने दूसरा विकल्प चुना। मैंने सोचा कि यदि वो व्यक्ति मेरी आंखों के सामने मर गया तो मैं पूरी जिंदगी खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा। अगर वो आग लगा लेता तो कई और लोग भी उसकी चपेट में आ जाते। लिहाजा, मैंने तुरंत उससे माचिस छीन ली।’ बरनाले इस बात से दुखी हैं कि मौके पर मौजूद लोग आकाश समर्थक को रोकने के बजाय केवल विडियो बनाने में मशगूल रहे।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

 


टैग्स फोटो पत्रकार आकाश विजयवर्गीय प्रवीण बरनाले
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago