होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिवाली की रात पत्रकार की हत्या कर सगे भाइयों ने किया 'नाटक'

दिवाली की रात पत्रकार की हत्या कर सगे भाइयों ने किया 'नाटक'

पुलिस ने पत्रकार का शव व हत्याकांड में इस्तेमाल बंदूक और कार को बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी है पुलिस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कानपुर में दो भाइयों द्वारा अपने ही पत्रकार भाई की हत्या कर दी गई और शव को दूर जाकर ठिकाने लगा दिया गया। यही नहीं, पत्रकार की पत्नी ने जब अपने पति की तलाश शुरू की तो वे लोग भी उसे तलाशने का नाटक करने लगे। लेकिन जब जांच के दौरान पुलिस ने एक चौराहे पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो उनका भेद खुल गया।

पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जांच में पता चला कि पत्रकार की हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। हत्यारोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने पत्रकार का शव व हत्याकांड में इस्तेमाल बंदूक और कार को बरामद कर लिया है।

कानपुर के रायपुर थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विजय गुप्ता ‘लाइव टीवी समाचार’ चैनल में पत्रकार थे। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी को लेकर विजय का काफी समय से अपने बड़े भाई मनोज व रतन से विवाद चल रहा था। दिवाली की रात इसी मामले को लेकर भाइयों के बीच विवाद हुआ। देर रात बड़े भाई मनोज ने गोली मारकर विजय की हत्या कर दी। इस हत्याकांड में रतन और उसके साथी मोइनुद्दीन ने भी मनोज का साथ दिया।

दिवाली की रात पटाखों के बीच गोली की आवाज दब गई और किसी को घटना के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपितों ने विजय की लाश को कार में ले जाकर कानपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर उन्नाव के आजाद मार्ग स्थित नाले में फेंक दिया और फरार हो गए।

इस बीच विजय की पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोनों जेठों पर शक जाहिर किया था। जांच के दौरान चौराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें मनोज की कार तड़के करीब साढ़े चार बजे घर के पास आती और 10 मिनट बाद जाती दिखी। पुलिस ने मनोज से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली।

हत्याकांड के बाद विजय की पत्नी रोली ने पुलिस को कठघरे में खड़ा करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया है। विजय की पत्नी का कहना है कि विजय ने इस वारदात से कुछ घंटे पहले ही अपनी जान का खतरा जताया था और थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।


टैग्स पत्रकार की हत्या विजय गुप्ता
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago