होम / टेलिस्कोप / बिग बॉस 13: कलर्स की एम्प्लॉयी ने मेकर्स की खोली पोल, सलमान भी नाराज!
बिग बॉस 13: कलर्स की एम्प्लॉयी ने मेकर्स की खोली पोल, सलमान भी नाराज!
विनर के औपचारिक ऐलान से ठीक पहले ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आ गई थी बिग-बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला होंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss13) का विनर चुन लिया गया है। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला इस शो के विजेता बने हैं। हालांकि बिग बॉस का यह 13वां सीजन जनता को सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसके चलते ही इसे 3 महीने से बढ़ाकर लगभग साढ़े 4 महीने चलाया गया। लेकिन, जनता का इतना प्यार मिलने के बाद अब इस शो को लेकर विवाद खड़े हो गए हैं। दरअसल, इस शो के फिक्स्ड और स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगने लगे हैं। सिद्धार्थ की जीत के बाद इंटरनेट पर उन्हें खूब ट्रोल किया जाने लगा और बिग बॉस के मेकर्स को बायस्ड बताया गया।
विनर के औपचारिक ऐलान से ठीक पहले ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आ गई थी बिग-बॉस सीजन 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला होंगे। खुद को ‘कलर्स’ की एम्पलाई बताने वाली लड़की फैरिहा ने विजेता की घोषणा होने से पहले ट्विटर के जरिए चैनल पर फिक्स्ड होने का आरोप लगाया था। इस ट्वीट मे ही उन्होंने विजेता की भी घोषणा की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में चैनल छोड़ने की बात भी कही थी।
फैरिहा ने ट्वीट में लिखा, ‘चैनल के क्रिएटिव डिपार्टमेंट के साथ काम कर बहुत अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती। कम वोट्स मिलने के बावजूद चैनल सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाना चाहता है। सॉरी में इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।
I have decided to quit my job at @ColorsTV. I had a tremendous time working with the creative department but I can't demean myself being part of a fixed show. The channel is keen on making Siddharth Shukla the Winner despite less votes. Sorry, I can't be part of it. #BiggBoss
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
फैरिहा ने एक बाद एक ट्वीट किए जिसमें उन्होंने चैनल, अपनी बॉस मनीषा शर्मा और ‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ जमकर गुस्सा जाहिर किया। फैरिहा ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस-13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। BB 13 की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं।
Dear World,
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
Bigg Boss 13 was a scripted show with Siddharth Shukla decided as its "fixed Winner." BB13's Creative & programming head Manisha Sharma is Sid's ex GF.
Do I need to tell you more ??
From, @ColorsTV's ex employee
लगातार ट्वीट करते हुए फैरिहा ने लिखा, 'जैसा कि मैंने पहले बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला विनर बनेगा ये पहले ही फिकस्ड हो चुका था। ये ट्रॉफी वो जीतेगा ये सीक्रेटली उसके कॉन्ट्रेक्ट में लिखा था। क्या कलर्स टीवी में उसका कॉन्ट्रेक्ट दिखाने की हिम्मत है?
As I mentioned before, Sidharth Shukla is the fixed Winner. He has been given the trophy. It was in his "secret" contract that he will be crowned as the Winner of this so called "reality" show. Will the @ColorsTV team dare to public his contract? #BiggBoss13Finale
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
आगे इस एम्प्लॉई ने अपनी बॉस मनीषा शर्मा के लिए लिखा, ‘आपकी दोस्त साक्षी के जरिए मुझे पता चला कि आप सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं और आपके दिल में उसके लिए अब भी एक सॉफ्ट कॉर्नर है। लेकिन आप इतनी पक्षपाती कैसे हो सकती हैं? अब मुझे समझ आया कि क्यों क्रिएटिव टीम हमेशा सिद्धार्थ का फेवर करने के लिए कहती थी’।
Hi ex boss @mnysha,
— Feriha (@ferysays) February 15, 2020
I came to know through your friend Sakshi that you've dated Sidharth Shukla in past and u 've soft corner for him. But how can you be so biased? Now I know why we at the Creatives were always asked to favor Sid. Disgusting. #BiggBoss13Finale
आखिर में फैरिहा ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें बिग बॉस के सेट का कंट्रोल रूम दिखाई दे रहा है। इस विडियो में ये साफ सुनाई दे रहा है कि आसिम और सिद्धार्थ को समान वोट मिले हैं लेकिन फिर भी सिद्धार्थ को जिताया गया है।
The biggest scam in the history of Indian Television. A deserving winner was chosen as Runner up because Damaad had to be announced as Winner. Retweet it everyone. Spread it like fire. https://t.co/bWFqJ5h9V2
— Feriha (@ferysays) February 16, 2020
वहीं दूसरी तरफ, मीडिया में यह भी खबर आ रही है कि सलमान खान बिग बॉस के नए सीजन को होस्ट नहीं करेंगे और उन्होंने इस बार पूरा मन बना लिया है। एंटरटेनमेंट वेबसाइट ‘पिंकविला’ ने अपने सूत्रों से इस बात की जानकारी दी है कि सलमान खान को लगता है कि सिद्धार्थ शुक्ला के प्रति इस बार चैनल पक्षपाती था। जब चैनल ने सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाने का फैसला किया तो सलमान गुस्सा हो गए थे। लिहाजा इसी वजह से ही यह शो लेट हुआ था और 12 बजे के बाद विनर के नाम का खुलासा हो सका था।
वैसे ‘बिग बॉस 13’ के वीकेंड का वार में सलमान खान कई बार ये शो छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। सलमान खान इस सीजन में कई बार बहुत गुस्से में नजर आए और यहां तक कहा कि उन्हें ये शो छोड़ना ही पड़ेगा क्योंकि ये कुछ ज्यादा ही हो रहा है।
टैग्स चैनल बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला