होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ब्लूमबर्ग-Quint’ मीडिया वेंचर को लेकर राघव बहल ने की बड़ी घोषणा
‘ब्लूमबर्ग-Quint’ मीडिया वेंचर को लेकर राघव बहल ने की बड़ी घोषणा
न्यूज पोर्टल ‘द क्विंट’ (The Quint) के एडिटर-इन-चीफ राघव बहल ने इस बारे में शेयर किया एक ट्वीट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
न्यूज पोर्टल ‘द क्विंट’ (The Quint) के एडिटर-इन-चीफ राघव बहल ने घोषणा की है कि ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) और अमेरिकी कंपनी ‘ब्लूमबर्ग एलपी’ (Bloomberg LP) का जॉइंट वेंचर ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ (BQ) अपनी डिजिटल ऑपरेशंस स्ट्रैटेजी पर पूरा फोकस करेगा। राघव बहल ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की है।
‘क्विंटिलियन मीडिया’ के फाउंडर राघव बहल का कहना है कि ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ अपनी टेलिविजन डिवीजन को बंद कर देगा, क्योंकि इसका ब्रॉडकास्ट लाइसेंस अभी भी लंबित पड़ा हुआ है। अपने ट्वीट में बहल का यह भी कहना है कि अपनी अवॉर्ड विनिंग प्रीमियम डिजिटल सबस्क्रिप्शन सर्विस BloombergQuint.com की शुरुआती सफलता को देखते हुए ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ अपने सभी संसाधनों का पूरा फोकस इस पर रखेगा।
बता दें कि ‘नेटवर्क18’ छोड़ने के बाद वर्ष 2014 में राघव बहल और उनकी पत्नी रितु कपूर ने ‘क्विंटिलियन मीडिया’ की स्थापना की थी। उन्होंने डिजिटल प्रॉडक्ट ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ और टीवी चैनल (Y TV) लॉन्च करने के लिए ब्लूमबर्ग एलपी के साथ एक जॉइंट वेंचर पर हस्ताक्षर किए थे। सूचना प्रसारण मंत्रालय से ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ (BQ) के लिए लाइसेंस मिलने में देरी का सामना करने के बाद ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ (BQ) ने हॉरिजोन सैटेलाइट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (Horizon Satellite Services Private Limited) से संपर्क किया था।
.@BloombergQuint to refocus its strategy towards a digital operation. Here's the statement. pic.twitter.com/FA43zIqVL1
— Raghav Bahl (@Raghav_Bahl) April 22, 2020
टैग्स राघव बहल ब्लूमबर्गक्विंट क्विंट न्यूज वेबसाइट डिजिटल न्यूज ब्लूमबर्ग डिजिटल ऑपरेशंस