होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हादसे के शिकार पत्रकार की मदद को आगे आई सरकार, किया ये ऐलान
हादसे के शिकार पत्रकार की मदद को आगे आई सरकार, किया ये ऐलान
आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन की कार की टक्कर से हो गई थी पत्रकार के.मोहम्मद बशीर की मौत
पंकज शर्मा 6 years ago
आईएएस अधिकारी श्रीराम वेंकटरमन की कार की टक्कर से पत्रकार के.मोहम्मद बशीर की मौत के मामले में केरल सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए राहत की घोषणा की है। केरल मंत्रिमंडल की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार, बशीर की पत्नी को छह लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा बशीर की मां को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। सरकार ने बशीर की पत्नी को मलयालम यूनिवर्सिटी में योग्यता के अनुसार नौकरी देने का भी निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में तीन अगस्त को वेंकटरमन की कार से कुचलकर मोटरसाइकिल सवार के.मोहम्मद बशीर (35 वर्ष) की मौत हो गई थी। मलयालम अखबार 'सिराज' के ब्यूरो प्रमुख के.मोहम्मद बशीर हादसे के दौरान काम से घर लौट रहे थे। हादसे में वेंकटरमन भी घायल हो गए थे। हादसे के दौरान वेंकटरमन हैदराबाद के एक क्लब में पार्टी के बाद लौट रहे थे। उनकी महिला मित्र दुबई स्थित कारोबारी की पत्नी और मॉडल वफा फिरोज भी घटना के समय कार में बैठी हुईं थीं। कार उन्हीं की थीं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकार की मौत श्रीराम वेंकटरमण मोहम्मद बशीर केरल सरकार