होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘भारत एक्सप्रेस’ में इस बड़े पद से संजय शर्मा ने दिया इस्तीफा
‘भारत एक्सप्रेस’ में इस बड़े पद से संजय शर्मा ने दिया इस्तीफा
मीडिया इंडस्ट्री में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय शर्मा ने कुछ समय पहले ही इस न्यूज नेटवर्क में जॉइन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) के चीफ टेक्निकल ऑफिसर (CTO) संजय शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया इंडस्ट्री में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय शर्मा ने कुछ समय पहले ही इस न्यूज नेटवर्क में जॉइन किया था।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के अनुसार, संजय शर्मा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंपा है। संजय शर्मा का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
बता दें कि संजय शर्मा रणनीति तैयार करने और प्रसारण में तकनीकी संचालन को मैनेज करने में निपुण हैं। 1990 के दशक के दौरान जब देश में ब्रॉडकास्ट तेजी से उभर रहा था, तब एक मीडिया दिग्गज और कुशल प्रबंधक के तौर पर वह इसका हिस्सा थे।
1994 में संजय शर्मा ‘टीवी18’ में शामिल हुए और ऑपरेशंस व टेक्नोलॉजी टीम का नेतृत्व किया, जिसमें वर्ष 2000 में ‘CNBC TV18’ और वर्ष 2005 में ‘CNBC आवाज’ की लॉन्चिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ MTV, निकेलोडियॉन (Nickelodeon) और VH1 चैनलों की भारत में एंट्री करवाना शामिल है। उन्होंने एंटरटेनमेंट चैनल ‘कलर्स टीवी‘ की लॉन्चिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और ‘नेटवर्क18‘ के प्रत्येक चैनल को लॉन्च कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संजय शर्मा ने करीब पांच साल तक ‘न्यूज18 लोकमत‘ के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर भी काम किया है। इस दौरान वह ‘नेटवर्क18‘ के डायरेक्टर (ऑपरेशंस) पद पर कार्यरत थे। ‘नेटवर्क18‘ के बाद उन्होंने अपना खुद का मराठी न्यूज चैनल ‘महाराष्ट्र1’ शुरू किया।
टैग्स इस्तीफा संजय शर्मा सीटीओ भारत एक्सप्रेस चीफ टेक्निकल ऑफिसर