होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स इंटरनेट में हिस्सेदारी बेचेगी BCCL: रिपोर्ट
टाइम्स इंटरनेट में हिस्सेदारी बेचेगी BCCL: रिपोर्ट
बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) अपनी इंटरनेट इकाई में कथित तौर पर हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) अपनी इंटरनेट इकाई में कथित तौर पर हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइम्स ऑफ इंडिया अपने डिजिटल बिजनेस का विस्तार करने की योजना बना रहा है।
कहा जा रहा है, टाइम्स ग्रुप हिस्सेदारी बेचने के विकल्पों पर एक एडवाइजर से सलाह ले रहा है और इस महीने अन्य प्लेयर्स के साथ बातचीत शुरू करेगा।
बीसीसीएल भी कथित तौर पर इस डील को भुनाने के लिए ग्लोबल स्तर की बड़ी टेक कंपनियों से बातचीत कर रहा है।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया बेनेट कोलमेन एंड कंपनी लिमिटेड इंटरनेट इकाई हिस्सेदारी