होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Bennett Coleman & Co. Ltd’ के बोर्ड में नामित हुए दो नए मेंबर
‘Bennett Coleman & Co. Ltd’ के बोर्ड में नामित हुए दो नए मेंबर
सूत्रों के अनुसार, एपी पारिगि और प्रशांत पांडेय बोर्ड में ‘टाइम्स ग्रुप’ के एमडी विनीत जैन का प्रतिनिधित्व करेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के बोर्ड में एपी पारिगि और प्रशांत पांडेय नए सदस्य के रूप में नामित हुए हैं। बता दें कि समीर जैन और विनीत जैन पहले से ही 'बीसीसीएल' बोर्ड में शामिल हैं।
‘बीसीसीएल’ के बोर्ड में बतौर मेंबर्स शैलेश हरिभक्ति, शिवकुमार सुंदरम, प्रमथ राज सिन्हा, मीरा जैन, मोहित जैन, सत्यम गजवानी, रेवती जैन, सुब्रमण्यम नारायण भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, एपी पारिगि और प्रशांत पांडेय बोर्ड में ‘टाइम्स ग्रुप’ के एमडी विनीत जैन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि ‘बीसीसीएल’ ने इस जून में एन सुब्रमण्यन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और ग्रुप सीएफओ, ENIL और एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट, कॉर्पोरेट और M&A को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (New Media & Investments) के रूप में नामित किया था।
आवश्यक नियामक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद उन्हें ‘बीसीसीएल’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। इसके अलावा, एस शिवकुमार, (चेयरमैन, एग्जिक्यूटिव कमेटी) को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (पब्लिशिंग) और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया। वहीं, मोहित जैन को सीओओ (पब्लिशिंग) और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर का प्रभार दिया गया।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड बीसीसीएल विनीत जैन प्रशांत पांडेय समीर जैन एपी पारिगि