होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारत में Covid से जुड़े तमाम पहलुओं पर BBC करेगा स्पेशल कवरेज
भारत में Covid से जुड़े तमाम पहलुओं पर BBC करेगा स्पेशल कवरेज
28 अप्रैल को दिन भर बीबीसी अपनी टीवी, डिजिटल और रेडियो सेवाओं पर इस संकट से जुड़ीं रिपोर्ट्स, इंटरव्यूज और विश्लेषण का प्रसारण करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर जारी है। इस महामारी की चपेट में रोजाना तमाम लोग आ रहे हैं। भारत में कोरोनावायरस की स्थिति पर विदेशी मीडिया में काफी कुछ लिखा और दिखाया जा रहा है। कई नामी अखबार और मीडिया संस्थान विभिन्न तरीकों से भारत की स्थिति का आकलन कर रहे हैं।
इन सबके बीच ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (BBC) की इंटरनेशनल न्यूज सर्विसेज ने भारत में गहराते कोरोनवायरस संकट और महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में इसके महत्व पर 28 अप्रैल को पूरे दिन स्पेशल कवरेज का निर्णय लिया है। इस दिन बीबीसी की टेलिविजन, रेडियो और डिजिटल सेवाओं पर दिनभर इस महामारी से जुड़ीं रिपोर्ट्स, साक्षात्कार और विश्लेषण होंगे।
इसके तहत बीबीसी वर्ल्ड न्यूज (BBC World News) पर भारतीय समयानुसार (IST) रात साढे आठ बजे/ग्रीनिच माध्य समय (GMT) के अनुसार दोपहर तीन बजे ‘India’s Coronavirus Crisis’ शीर्षक से एक घंटे का न्यूज स्पेशल शो किया जाएगा। इसे लंदन में मैथ्यू अमरोलीवाला और दिल्ली में दिव्या आर्य द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। महामारी के सभी पहलुओं पर दिन भर न्यूज रिपोर्ट्स और विश्लेषण के साथ ही दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल आदि से लाइव अपडेट्स दिए जाएंगे।
टैग्स बीबीसी न्यूज बीबीसी वर्ल्ड न्यूज कोविड-19 कोरोनावायरस स्पेशल कवरेज