होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, इस बार कौन सा चैनल रहा नंबर वन, किस शो ने मारी बाजी

जानें, इस बार कौन सा चैनल रहा नंबर वन, किस शो ने मारी बाजी

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट् ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने 15वें हफ्ते के आंकड़े जारी कर दिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्‍ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया ने 15वें हफ्ते (6अप्रैल-12अप्रैल) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार 1111416 इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार स्पोर्ट्स1’ (Star Sports 1) हिंदी चैनल ने पूरे मार्केट पर कब्जा जमाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 1084693  इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल’ (Dangal) टीवी चैनल पहुंच गया है, जबकि तीसरे नंबर पर 859261 इंप्रेशंस के साथ ‘सन टीवी’ (Sun TV) ने इस लिस्ट में अपना स्थान हासिल किया है।

गौरतलब है कि कुछ हफ्तों से ‘स्टार स्पोर्ट्स1’ और ‘दंगल’ में पहले स्थान को लेकर कड़ी टक्कर चल रही है। 13वें हफ्ते के डाटा के अनुसार, ‘दंगल’ टीवी जहां इस लिस्ट में टॉप पर रहा था, वहीं 14वें हफ्ते में इसे पछाड़कर ‘स्टार स्पोर्ट्स1’ टॉप पर आ गया था। 15वें हफ्ते में यदि प्रोग्रम कैटेगरी की बात करें तो टॉप फाइव में ‘दंगल’ टीवी पर आने वाला ‘महिमा शनिदेव की’ 11094 इंप्रेशंस के साथ टॉप पर बना हुआ है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ‘दंगल’ टीवी पर प्रसारित होने वाला शो ‘रामायण’ बना हुआ है। इसे 10349 इंप्रेशंस मिले हैं। ‘जीटीवी’ (Zee TV) पर आने वाले शो ‘कुमकुम भाग्य’ 10315 इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर और ‘कुंडली भाग्य’ 9352 इंप्रेशंस के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं, 14 हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ‘कलर्स’ (Colors) पर प्रसारित होने वाला शो ‘नागिन’ पांचवें नंबर पर बना हुआ है। इसे 8936 इंप्रेशंस मिले हैं।

शहरी मार्केट

बार्क इंडिया के डाटा के अनुसार, शहरी मार्केट में चैनलों का हाल देखें तो 436173 इंप्रेशंस के साथ ‘स्टार प्लस’ नंबर वन बना हुआ है। ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’ 373341 इंप्रेशंस के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं, ‘कलर्स’ और ‘जीटीवी’ 346222 और 322046 इंप्रेशंस के साथ क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर बने हुए हैं।

वहीं, प्रोग्राम कैटेगरी की बात करें तो पिछले हफ्ते पांचवे नंबर पर रहा ‘नागिन 3’ दो स्थान ऊपर खिसककर 15वें हफ्ते में 5747 इंप्रेशंस के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस बार चौथे नंबर पर इस लिस्ट में नई एंट्री हुई है और ‘कपिल शर्मा शो’ ने 5742 इंप्रेशंस के साथ इस स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में 5879 इंप्रेशंस के साथ ‘कुमकुम भाग्य’ पहले, जबकि 5799  इंप्रेशंस के साथ ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ दूसरे नंबर पर है, वहीं पांचवे नंबर पर 5548 इंप्रेशंस के साथ ‘कुंडली भाग्य’ ने अपनी जगह बनाई है।  

15वें हफ्ते में टॉप पर रहे हिंदी मूवी चैनल्स में ‘सोनी मैक्स’ को फिर पहला स्थान मिला है और इसे 246988 इंप्रेशंस हासिल हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ‘जी सिनेमा’ और इसके बाद क्रमशः ‘स्टार गोल्ड’, ‘मूवीज ओके’ और ‘एंडपिक्चर्स’ का नंबर है। हालांकि इस दौरान आईपीएल सीजन होने के बावजूद टॉप फाइव प्रोग्राम की लिस्ट में मैचों को कोई स्थान नहीं मिला है।

ग्रामीण मार्केट

बार्क के आंकड़ों के अनुसार यदि ग्रामीण मार्केट पर नजर डालें तो टॉप टेन चैनल कैटेगरी में 839643 इंप्रेशंस के साथ ‘दंगल’ टीवी नंबर एक पर बना हुआ है, जबकि 578681 इंप्रेशंस के साथ ‘बिग मैजिक’ दूसरे नंबर पर और ‘जीटीवी’ तीसरे नंबर पर है।

वहीं, प्रोग्राम कैटेगरी में ‘दंगल’ टीवी के ‘महिमा शनिदेव की’, ‘रामायण’ और ‘साईं बाबा’ टॉप फाइव की लिस्ट में 9101, 8449 और 5680 इंप्रेशंस के साथ क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, 14वें हफ्ते में इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘दंगल’ टीवी के शो ‘बंदिनी’ ने अपनी जगह बनाई थी, लेकिन इस हफ्ते यह इस लिस्ट से बाहर हो गया, जबकि इसके बजाय ‘बिग मैजिक’ का शो ‘महारक्षक आर्यन’ 5248 इंप्रेशंस के साथ चौथे स्थान पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। इस लिस्ट में ‘बिग मैजिक’ पर आने वाला शो ‘परमावतार श्रीकृष्ण’ 5050 इंप्रेशंस के साथ पांचवे नंबर पर रहा है।


टैग्स बार्क इंडिया बार्क द कपिल शर्मा शो टीवी रेटिंग व्युअरशिप डाटा दंगल नागिन स्टार स्पोर्ट्स 1
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago