होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Banijay ने प्रॉडक्शन कंपनी Endemol Shine India में हासिल की पूर्ण हिस्सेदारी
Banijay ने प्रॉडक्शन कंपनी Endemol Shine India में हासिल की पूर्ण हिस्सेदारी
ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी 'बनिजय' ने कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी 'एंडमोल शाइन इंडिया' (Endemol Shine India) में कथित तौर पर अपनी पूर्ण हिस्सेदारी हासिल कर ली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी 'बनिजय' ने कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी 'एंडमोल शाइन इंडिया' (Endemol Shine India) में कथित तौर पर अपनी पूर्ण हिस्सेदारी हासिल कर ली है। बता दें कि 'बनिजय' की पहले 'एंडमोल शाइन इंडिया' में 51% की हिस्सेदारी थी, जबकि शेष 49% हिस्सेदारी 'CA मीडिया' के पास थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बनिजय' ने अब 'एंडमोल शाइन इंडिया' में CA मीडिया से शेष 49% हिस्सेदारी खरीदकर फर्म पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस अधिग्रहण ने देश में सबसे बड़े स्वतंत्र कंटेंट स्टूडियो के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
बता दें कि एंडेमोल शाइन इंडिया 'बिग बॉस', 'मास्टर शेफ इंडिया' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शीर्ष शो का निर्माण करता है और यह ग्लोबल एंडमोल शाइन ग्रुप का हिस्सा है। 2012 में, CA मीडिया ने कंपनी में 49% हिस्सेदारी खरीदी थी, इसका उद्देश्य एंडमोल को भारत का सबसे बड़ा कंटेंट प्रॉडक्शन हाउस बनाना था।
वहीं, बनिजय एशिया और एंडमोल शाइन इंडिया दोनों अब दीपक धर के नेतृत्व में काम करेंगे, जिन्हें फाउंडर व ग्रुप सीईओ बनाया गया है।
धर अब दोनों कंपनियों की प्रतिष्ठा बनाने के अलावा, पूरे बिजनेस की कंटेंट स्ट्रैटजी, पार्टनरशिप, नए बिजनेस और एलायंस का नेतृत्व करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।
टैग्स ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी बनिजय कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी एंडमोल शाइन इंडिया