होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बालाजी टेलिफिल्म्स से जुड़े जुल्फिकार खान, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
बालाजी टेलिफिल्म्स से जुड़े जुल्फिकार खान, निभाएंगे यह बड़ी भूमिका
अपनी इस भूमिका में खान ‘बालाजी टेलिफल्म्स’ की एमडी शोभा कपूर को रिपोर्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
टीवी प्रॉडक्शन हाउस ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ (Balaji Telefilms) ने जुल्फिकार खान को ग्रुप सीओओ के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ की एमडी शोभा कपूर को रिपोर्ट करेंगे। अपने एम्प्लॉयी को भेजे एक इंटरनल ईमेल में कंपनी ने यह घोषणा की है।
बता दें कि जुल्फिखार खान ‘बालाजी टेलिफल्म्स’ में नचिकेत पंतवैद्य की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले दिनों यहां से अलविदा कहकर ‘एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ (AMEL) में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर जॉइन किया है।
जुल्फिकार खान को ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 19 साल का अनुभव है। ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ में जॉइन करने से पहले जुल्फिकार खान स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘हूक’ (Hooq) में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यह मई 2020 में बंद हो गया था।
‘Hooq’ से पहले वह ‘इरोज नाउ’ (Eros Now) में बिजनेस हेड के तौर पर कार्यरत थे, वहीं इससे पहले उन्होंने ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के साथ करीब 16 साल लंबी पारी खेली है। जिस समय उन्होंने ‘स्टार’ को अलविदा कहा, उस समय वह वहां पर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ad sales) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
टैग्स बालाजी टेलिफिल्म्स ऑल्ट बालाजी नचिकेत पंतवैद्य हूक इरोज नाउ जुल्फिकार खान